लाखों का कबाड के साथ दो बड़े वाहन जब्त…पुलिस की सघन कार्रवाई..मस्तुरी में गांजा के साथ पकड़ाए तीन आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—तोरवा पुलिस तीन लाख के कबाड़ समेत दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सिविल लाइन और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 41 (1-4) और आईपीसी की धारा 379 का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों का नाम पवन कुमार और अरबाज खान है।
लाखों का कबाड़ बरामद
नगर पुलिस अधीक्षक पुजा कुमार की अगुवाई में मुखबीर की सूचना पर चोरी की कबाड़ के साथ छोटा हाथी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि भारी मात्रा में कबाड़ को छोटा हाथी वाहन में भरकर अवैध रूप से बड़े कबाड़ियों के ठिकाने खपाने ले जाया जा रहा है। 
जानकारी के बाद तोरवा पुलिस टीम ने लालखदान क्षेत्र में दो छोटा हाथी वाहन को घेराबन्दी कर धर दबोचा। तलाशी अभियान  के दौरान दोनो वाहनों में करीब तीन लाख रूपयों से अधिक कीमती सामान पाया गया। चालकों ने कबाड सम्बधित प्रमाणिक दस्तावेज पेश नहीं किया। दोनो वाहनों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 
मस्तूरी में करीब सात किलो गांजा बरामद
मस्तूरी पुलिस ने एसीसीयू के साथ मिलकर NH-49 टोल प्लाजा ग्राम पाराघाट के पास रोड में दो व्यक्तियों के अलावा दर्रीघाट बाजार  के पास एक व्यक्ति को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई के दौरान NH -49 टोल प्लाजा ग्राम पाराघाट  में आरोपी वासुदेव दीप और मोहन नाग  को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 04 किलो 800ग्राम गांजा बरामद हुआ। ) कीमती करीब 10,000 रूपये एवम् मो सा  साथ ही मोटरसायकल को भी जब्त किया गया।
पुलिस की संयुक्त टीम ने दर्रीघाट बाजार  के पास  मुखबिर की सूचना पर आरोपी बेदी प्रसाद तिवारी को 2 किलो 038 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गयी है।
close