अलग अलग मामले में दो नाबालिग लड़कियों का अपहण..फिर बलात्कार..दोनो आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— सीपत पुलिस ने दो अलग अलग मामले में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो ही मामलों में अरोपियों ने नाबालिग लड़कियों शादी का झांसा दिया।  अपहरण के बाद बलात्कार को अंजाम दिया है। आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया है ।
अपहरण कर किया दैहिक शोषण
               सीपत पुलिस ने दो अलग अलग मामले में नाबालिक लड़की से बलात्कार के दो आरोपियों को धर दबोचा है। सीपत पुलिस के अनुसार थाना उपस्थित होकर पीड़ित नाबालिग ल़़ड़की के मामा ने रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित के मामा ने 11 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि भांजी को अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण किया है।
                         मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज किया गया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान  अधीक्षक रोहित झा सीएसपी स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया। नाबालिक लडकी को 26 जुलाई को बरामद किया गया। नाबालिग लड़की का मजिस्ट्रियल बयान दर्ज किया गया।
             पीड़िता ने बताया कि 10 जुलाई की रात्रि कुकदा निवासी आरोपी दीपक सूर्यवंशी ने शादी का झांसा देकर अपहरण किया। इसके बाद बहला फुसलाकर बलात्कार भी किया। बयान के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376, पाक्सों एक्ट 4,6 का अपराध दर्ज किया गया। 
         आरोपी दीपक सूर्यवंशी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है।
बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
                   एक अन्य मामले में नाबालिग का अपहरण और बलात्कार के आरोपी को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा- 363, 366, और 8 पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।
                    1 जुलाई को पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज किराया कि नाबालिक लड़की को 30 जून की दरमियानी रात्रि अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण किया है। मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी। मामले को विवेचना में लिया गया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान रोहित झां और सीएसपी श्स्नेहिल साहू के मार्ग दर्शन में टीम का गठन किया गया। मुखबीर की सूचना पर टीम ने नाबालिक लडकी को बरामद किया। मजिस्ट्रेट बयान भी दर्ज किया गया।
             नाबालिग लड़की ने बताया कि 30 जून की रात्रि कोनी निवासी आरोपी मोहम्मद उस्मान बहला फुसला कर अपहरण किया। आरोपी ने बलात्कार भी किया। बयान के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है।
                         दोनो मामले में  कार्रवाई के दौरान निरीक्षक हरीशचंद्र टांडेकर, सहायक उप निरीक्षक समय लाल सोनवानी, उपनिरीक्षक.आर.एन. राठिया, आरक्षक ईमरान खान, धीरज कश्यप, महिला आरक्षक क्रांति मरकाम, की विशेष भूमिका रही।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close