निगम की हंगामेदार बैठक…भाजपा पार्षद ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम…अधिकारी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप..मेयर ने दिया जांच का आदेश

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर–11 महीना दस दिन बाद लखीराम आडिटोरियम में नगर निगम सामान्य सभा की बैठक हूई। विधानसभा चुनाव के बाद पहली निगम  सामान्य सभा की बैठक मे भाजपा पार्षद भारी नजर आए। इस दौरान आठ अतिरिक्त प्रस्ताव के अलावा 48 प्रस्ताव को निगम सामान्य सभा के सदस्यों ने एकसुर में पारित किया। एजेन्डा पर चर्चा के पहले प्रश्नकाल का आयोजन किया गया। एक घंटे के समय में कुल सात सवाल किए गए। यद्यपि सवालों की संख्या 17 थी। समय खत्म होने के बाद सदस्यों ने शेष सवाल किए। इसके अलावा सभापति ने अन्य लोगों को भी सवाल करने का मौका दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राष्ट्रगान के साथ लखीराम आडिटोरियम में 11 महीेने 10 दिन बाद निगम सामान्य सभा की बैठक हुई। निगम सभापति शेख नजरूद्दीन के संक्षिप्त भाषण के साथ सामान्य सभा की कार्रवाई शुरू हुई। मेयर ने अपने भाषण में पक्ष के साथ विपक्ष से सदन चलाने को लेकर सहयोग मांगा। नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी और विपक्ष के उप नेता राजेश सिंह ने सदन चलाने में सहयोग का वादा किया। सदन में साढ़े 12 बजे से पौन दो बजे तक प्रश्नकाल दौर चला।

भेदभाव का लगाया आरोप

प्रश्नकाल का पहला सवाल वार्ड क्रमाकं 34 के भाजपा पार्षद दुर्गा सोनी ने किया। भाजपा नेता ने इस दौरान साफ सफाई को नाराजगी जाहिर किया। साथ सफाई कर्मचारियों की कम संख्या को लेकर आक्रोश जाहिर किया। दुर्गा सोनी ने कहा उनका वार्ड बहुत बड़ा है। लेकिन सफाई कर्मचारियों की संख्या मात्र 9 हैं। जबकि छोटे छोटे वार्डों में डेढ से दो दर्जन सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। वार्ड के एक हिस्से में छोटेे राजीव प्लाजा 11 सफाई कर्मचारी काम करते हैं।

दुर्गा सोनी ने किया धरना का एलान

 

दुर्गा सोनी ने कहा कि वार्डो मे गंदगी पसरी है। कई बार शिकायत के बाद भी निगम का कोई अधिकारी नहीं सुनता है। जनता में नाराजगी है ।इसके अलावा भाजपा नेता ने आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि सरजू बगीजा में अवैध ट्रांसपोर्टिंग और निर्माण को लेकर जनता लगातार शिकायत कर रही है। बावजूद इसके निगम प्रशासन हाथ पर हाथ रखकर बैठा है। एक व्यापारी ने सत्तर परिवार को बंधक बनाकर रखा है। लोगों को आवागमन को लेकर परेशानी हो रही है। यदि तीन दिनों के अन्दर बंधक परिवार को राहत नहीं मिली और अवैध निर्माण और ट्रांसपोर्टिंग का काम बन्द नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन और चक्का जाम करूंगा। जवाब में मेयर रामशरम यादव ने साफ सफाई का वादा किया। निगम आयुक्त को निर्देश दिया कि धरना प्रदर्शन की स्थिति बनने से पहले बन्धक परिवार की परेशानी दूर करें।

स्वास्थ्य अधिकारी हटाने की मांग

एक सवाल में वार्ड 60 के पार्षद विजय ताम्रकार ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी अनुपम तिवारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि साल 2018 में सफाई कम्पनी को 18 करोड़ का ठेका दिया गया। बाद में प्रक्रिया का पालन किए बिना पांच साल तक पांच प्रतिशत की वृद्धि कर सफाई ठेका दिया गया। निगम को एक अरब का नुकसान हुआ है। इस साल 42 करोड़ रूपये की दर से एक साल का सफाई ठेका दिया गया है। मामले में भ्रष्टाचार की जांच हो।  जांच होने तक अधिकारी अनुपम तिवारी को हटाया जाए। मेयर ने जांच का आदेश दिया। साथ ही यह भी बताया कि सफाई कम्पनी को ठेका राज्य शासन के शर्तों के अनुसार ही दिया गया है।

एक दर्जन से अधिक सवाल

 

प्रश्नकाल में वार्ड क्रमांक 48 की पार्षद नन्दनी धुर्वे ने ईएसडब्लू और प्लाटिंग का मुद्दा उठाया। वार्ड क्रमांक 49 की पार्षद अहिल्या वर्मा ने पेयजल , वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद गायत्री साहू ने गोहने नाला सफाई और सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया। कांग्रेस पार्षद रविन्द्र सिंह ने भी तेज तर्रार भाषण दिया। उन्होने कहा कि लगातार सड़क निर्माण का मुद्दा उठा रहा हूं। निगम से केवल आश्वासन मिला। यदि सड़क नहीं बनाया गया तो पार्षदी की से इस्तीफा दे दूंगा। मेयर ने तत्काल निगम आयुक्त को निर्देश दिया कि मांग बहुत पुरानी है। हर शर्मिन्दा होना पड़ता है। किसी भी मद से सड़क का निर्माण किया जाए। आयुक्त ने मामले को संज्ञान में लिया। यातायातनगर तिफरा पार्षद दुर्गेश नन्दन कौशिक ने कचरा गाड़ी की मांग की। मेयर ने कहा कि निकाय मंत्री दो नयी गाड़ियां देने का एलान किया है। जल्द ही मांग को पूरा कर दिया जाएगा।

इसके बाद करीब दर्जन से अधिक लोगों ने प्रश्नकाल के बाद दर्जनों सवाल रखे। उप नेता राजेश सिंह ने एक एक कर शहरी समस्यायों को पेश किया।

close