डॉ.रमन ने कहा-कितने दिन चलेगी नरवा घुरवा की सरकार..जमीन भाजपा की नहीं कांग्रेस की खिसक रही..केन्द्र की पैसों से चल रही भूपेश सरकार..बताएं साढ़े 3 साल में क्या किया?

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर-–जब जब केन्द्रीय मंत्री राज्य के दौरे पर होते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पोल खुलने की डर सताने लगती है। दिल्ली में बड़ी बड़ी बाते करने वाले सीएम भूपेश बघेल को डर लगता है कि मंत्रियों के आने पर उनकी पोल खुल जाती है। तब जमीन भाजपा की नहीं बल्कि कांग्रेस की खिसक जाती है। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने बिलासपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

              रमन सिंह ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री मोदी की योजना के तहत एक्सप्रेनल जिलों की प्रगति को लेकर मुआयना करने आते हैं। सड़क परिवहन मंत्री गड़करी एक दिन बाद दस हजार करोड़ रूपए लेकर छत्तीसगढ़ को सौगात देने आ रहे हैं। भाजपा को अच्छी तरह पता है कि राज्य सरकार केन्द्र सरकार की 52 प्रतिशत राशि से चल रही है। 

                         राज्य सरकार पर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं..लेकिन संघर्ष कहीं नजर नहीं आता। सवाल के जवाब में डॉ.रमन सिंह ने कहा कि हर तरफ संघर्ष चल रहा है। शराब बन्दी के खिलाफ से लेकर चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों के खिलाफ आवाज उठाया जा रहा है। सविदा, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। आधा यानि मात्र 17 प्रतिशत डीए दिया जा रहा है। सरकार बताए कि साढ़े तीन साल में  बिलासपुर और बिलासपुर से बाहर कौन सा माइल स्टोन स्थापित किया है।

                   डॉ.रमन ने बताया कि पहली बार उपचुनाव में घोषणा पत्र जारी करने की बात सामने आयी है। खैरागढ़ में जब मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि 15 हजार मतो से पीछे हैं। तो भूपेश ने जनता की भावनाओं को उभारा । जिला तहसील बनाने का वादा किया। इस तरह आज तक उप चुनाव नहीं लड़ा गया है। 

             रमन सिंह ने कहा कि यह सरकार नरवा गरवा घुरवा बारी के दम पर कितना दिन चलेगी। समझ में नहीं आता। लेकिन जल्द ही राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सरकार चुनाव के बाद खत्म हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में दो सीट पाने वाली कांग्रेस पार्टी ,बंगाल में साफ हो गयी है। पंजाब में आप ने कब्जा कर लिया है। जल्द ही भारत से कांग्रेस खत्म हो जाएगी। शर्म की बात है कि खुद को बड़ी पार्टी का नेता कहने वाली कांग्रेसी…राज्यसभा और लोकसभा में एक नेताप्रतिपक्ष भेज नहीं पाए हैं।

close