VIDEO-3 मामला.3 आरोपी.9 बाइक जब्त..ऐसे पकड़ाए मोटरसायकल चोर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग अलग प्रकरण में तीन आरोपियों से कुल 9 मोटरसायकल बरामद किया है। बरामद मोटरसायकल की कीमत करीब पांच लाख रूपए हैं। पुलिस ने लगातार मोटर सायकल चोरी की शिकायत के बाद आरोपियों को धरपकड़ करने विशेष अभियान चलाते हुए सफलता हासिल की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               बिलासपुर पुलिस को पुलिस कप्तान के निर्देश पर मोटरसायकल चोरो के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान मे बड़ी सफलता मिली है। तीन अलग अलग मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों के पास से करीब पांच लाख रूपयों से अधिक कीमती कुल 9 मोटरसायकल बरामद किया है। 

                मामले में खुलासा करते हुए एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि सिविल लाइन थाना पहुंचकर अमेरी निवासी फूलचन्द बंजारे ने मोटर सायकल चोरी होने की लिखित शिकायत की। फूलचन्द बंचारे ने बताया कि उसकी मोटरसायकल को कोई वैभव डेयरी के सामने गंगानगर से पार कर लिया है। शिकायत के बाद मुखबीर को पता साजी करने को कहा गया। इसी बीच मुखबीर से जानकारी मिली कि एक लड़का मंगला चौक के पास मोटरसायकल बेचने को लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है।

             सूचना के बाद लड़के को मंगला चौक से पकड़ा गया। संदेही ने अपना नाम राजकुमार कश्यप पिता जयराम कश्यप उम्र 20 साल निवासी टेकर थाना सीपता होना बताया। पूछताछ के दौरान उसने मोटरसायकल चोरी का जुर्म कबूल किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से गंभीरता के साथ पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य दो साथी बादल राजपूत और सूरज कश्यप के साथ मिलकर करीब 9 मोटरसायकल को पार किया है।

             संदेही आरोपी राजकुमार ने बताया कि तीनों ने मिलकर 8 मोटर सायकल और एक स्कूटी शहर के इंदू चौक, नेहरू चौक, गंगानगर, शुभम विहार, शनिचरी बाजार, समेत अन्य जगहों से पार किया है।

               एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने खुलासा किया कि राजकुमार की निशान देही पर दो अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा गया। पकड़े गए दोनो आरोपियों के नाम बादल राजपूत पिता जोहन राजपूत निवासी बछाली खुर्द रतनपुर और सूरज कश्यप पिता परमेश्वर कश्यप निवासी टेकर थाना सीपत है।

                  तीनों आरोपियों के कब्जे से 8 मोटरसायकल समेत एक स्कूटी को बरामद किया गया। बरामद गाड़ियों की कीमत कम से कम चार लाख 50 हजार रूपयों से अधिक है। तीन वाहन चोरी के खिलाफ आरोपियों पर सिविल लाइन थाने में 379 और 6 अन्य वाहन चोरियों में 41-1-4 और  379 के तहत अपराध दर्ज है। तीनों को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

              आरोपियों को धर पकड़ करने में थाना प्रभारी शनिप रात्रे, निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक अशोक द्विवेदी, प्रधान आरक्षक सूरज तिवारी,आरक्षक सरफराज खान, संजीव जांगड़े, जय साहू विकास यादव, देवेन्द्र दुबे का प्रयास विशेष रूप से सराहनीय रहा।

close