1 अगस्त की चेतावनी देकर..हड़ताल से लौटे कर्मचारी…सचिव के नाम दिया 5 सूत्रीय मांग पत्र…कार्यालयों में लटका नजर आया ताला

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलापुर—कर्मचारियों ने दिन भर धरना प्रदर्शन और एक दिवसीय सामुहिक हड़ताल के बाद कलेक्टर को सचिव के नाम पांच सूत्रीय त्रापन पत्र दिया। मांग पूरी नहीं होने की सूरत में कर्मचारियों ने एक अगस्त को प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल का लगे हाथ एलान भी किया। कर्मचारी नेताओं ने जिला प्रशासन से मुलाकात के पहले ग्रीन गार्डन में दिन भर धरना दिया। इस दौरान सरकार पर वादा खिलाफी करने का आरोप भी लगाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेश स्तर पर कर्मचारियों ने सामुहिक अवकाश लेकर एक दिवसीय हड़ताल किया। बिलासपुर में ग्रीन गार्डन में पानी बरसात के बीच कर्मचारियों ने जमकर भाषणबाजी किया। कर्मचारियों ने इस दौरान सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कर्मचारी नेता जीआर चन्द्रा,डॉ.बीपी सोनी, रोहित तिवारी ने बताया कि जनघोषणा पत्र में सरकार ने वादा किया था कि कर्मचारियों की पांच सूत्रीय मांग को पूरा किया जाएगा। साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने वादा नही निभाया।

डॉ. बीपी सोनी ने बताया कि एक दिन पहले शासन ने पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता का एलान किया है। जबकि यह भत्ता आंशिक रूप से राहत देने वाला भर है। पेन्शन योजना में शासन ने आंशिक राहत दिया है। सरकार ने कर्मचारियों को नियमित करने का भी वादा किया था। आज तक वादा नहीं निभाया गया।

रोहित तिवारी ने कहा कि बिलासपुर में मुख्यमंत्री ने कहा था कि हम जुमलेबाजी नहीं करते हैं। जो वादा करते हैं उसे निभाते भी है। तीन महीने बाद आचार संहिता लागू होने वाला है। वेतनमान सुधार समेत अन्य मांग पूरी नहीं होने के चलते कर्मचारियों में रोष है। 

 कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हमने कलेक्टर के हाथ सचिव के नाम पांच सूत्रीय मांग पत्र दिया है। यदि शासन ने मांग पत्र पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो संगठन ने फैसला किया है कि एक अगस्त से संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदेश के सभी  156 से अधिक कर्मचारियों का संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होगा।

हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने उग्र नारेबाजी कर अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर कार्यालय के सामने की सड़क पर यातायात व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित होते देखा गया।

नहीं खुला कार्यालयों का ताला

कर्मचारियों के शुक्रवार को सामुहिक अवकाश चले जाने और हड़ताल में शामिल होने से कम्पोजिट बिल्डिंग में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। कई कार्यालयों में ताला लटका नजर आया। कलेक्टर कार्यालय में कुछ बड़े अधिकारी और कलेक्टर के अलावा कोई नजर नहीं आया। जानकारी नहीं होने के कारण कामकाज को लेकर कार्यालय पहुंचे लोगों को निराश होकर बैरंग लौटना पड़ा। इस दौरान अन्जान लोग जिला पंचायत से लेकर पुरानी और नई कम्पोजिट बिल्डिंग का खाक छानते दिखाई दिए।

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दिया समर्थन

नेहरू चौक खेल परिसर में पिछले पांच दिनों से नियमितिकरण और अन्य मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी संयुक्त मोर्चा के हड़ताल का समर्थन किया। पहले नेहरू चौक स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार पर जमकर गुस्सा उतारा। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी रैली निकालकर कर्मचारियों को समर्थन करने ग्रीन गार्डन पहुंचे। ग्रीन गार्डन से संयुक्त मोर्चा के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए रैली के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। अपनी मांगो को पेश किया।

close