सवाल जरूरीः चुनाव के समय भाजपा को भाते हैं छत्तीसगढ़िया…विधायक ने पूछा…साढ़े 4 साल कहां थे प्रधानमंत्री जी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने वीडियो जारी कर भाजपा और प्रधानमंत्री से सवाल किया है। वीडियो जारी कर शैलेष पाण्डेय ने बताया कि विधानसभा चुनाव को अब सिर्फ तीन महीने बाकी रह गए हैं। सवाल उठता है कि प्रधानमंत्री साढ़े चार साल कहां गायब थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अब आकर रायपुर में प्यार चला रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता अपने राजा से पूछ रही है कि आखिर चुनाव के समय ही प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़िया क्यों भाने लगते हैं। सच तो यह है कि छत्तीसगढ़ की जनता अपने सेवक किसान नेता मुख्यमंत्री से बहुत प्यार करती है। मुख्यमंत्री भी हमेशा जनता के बीच पहुंचकर लोगों के बीच प्यार बांटा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रायपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति अपने प्यार का इजार किया। साथ ही कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए घोटाला करने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने प्रदेश की जनता के प्रति अपने प्यार को जाहिर किया।

प्रधानमंत्री के दौरा और भाषण के बीच बिलासपुर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो के माध्यम से शैलेष पाण्डेय ने सवाल किया है कि प्रधानमंत्री जी साढ़े  चार साल आप कहां थे। तब क्यों छत्तीसगढ़िया याद नहीं आए। शैलेष ने आगे सवाल किया है कि चुनाव के समय ही भाजपा नेताओं को छत्तीसगढ़ की याद क्यों आती है। चुनाव के समय ही भाजपा नेताओं का छत्तीसगढ आना जाना तेज क्यों हो जाता है। 

शैलेष ने कहा कि जिस देश का राजा जनता को याद नहीं करता…जनता भी उसे याद नहीं करती है। ऐसे लोगों को जनता अच्छी तरह से पहचानती है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि छत्तीसगढ़ की जनता से बहुत प्यार है।

इसमें थोड़ी भी सच्चाई नहीं है। प्रदेश की जनता हमेंशा सुख दुख में साथ रहने वाले मुख्यमंत्री को प्यार करती है। क्योंकि जनता ने उन्हें हमेशा अपने बीच पाया है।

close