CM Bhupesh का बड़ा बयान..पार्टी से निकालते ही बनी सरकार..कहा-धन्यवाद जोगी…शैलजा ने किया चुनाव में 75 प्लस का दावा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—सिम्स आडिटोरियम में आयोजित संभागीय सम्मलेन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शैलजा समेत संभाग के दिग्गज नेता और प्रदेश सरकार के मंत्री और संगठन पदाधिकारियों ने शिरकत किया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर गुप्त मंत्र भी दिया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि जोगी को यदि पार्टी से निकाला नहीं जाता तो कांग्रेस की सरकार नहीं बनती। कुमारी शैलजा ने बताया कि योग्य उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाएगा।
केन्द्र ने फिर दिया किसानों को धोखा
संभागीय कांग्रेस सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यदि कांग्रेस कार्यकर्ता संगिठित होकर काम किए तो प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। सवाल जवाब के दौरान प्रदेश के मुखिया ने बताया कि देश के किसानों में केन्द्र सरकार के प्रति आक्रोश है। पिछले साल न्यूनतम समर्थन मूल्य केन्द्र सरकार ने 200 रूपए बढ़ाया था। इस बार मात्र सात प्रतिशत यानि 133 रूपए ही बृद्धि हुई है।
उम्मीद कर रहे थे, चुनावी वर्ष है कुछ बेहतर होगा। लेकिन इस समय केवल ₹133 प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है। सीएम ने दुहराया कि किसानों के साथ अन्याय और नाइंसाफी हुई । पूरे देश भर में किसान आंदोलन कर रहे थे, ऐसे में जो समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों के साथ न्याय किया जाना था। 
जोगी के निकलते ही बनी सरकार
एक अन्य सवाल पर सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने काम किया है। इस बार भी कांग्रेस सरकार बनेगी। सीट की संख्या भी बढ़ेगी। पिछली बार जोगी बसपा के गठबंधन की वजह से चुनाव त्रिकोणीय था। लेकिन इस बार सीधा मुकाबाला है।
भूपेश बघेल ने कहा कि यदि अजीत जोगी को पार्टी से नहीं निकाला गया होता तो। कांग्रेस की सरकार इस बार भी नहीं बनती। जोगी के पार्टी से निकलते ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। इसके लिए अजीत जोगी को धन्यवाद देता हूं।
शैलजा ने किया 75 प्लस का दावा
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने बताया कि आगामी चुनाव में टिकट वितरण को लेकर विचार मंथन होगा। टिकट वितरण के दौरान सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा। सबका लेखा-जोखा देखा जाएगा। जीतने की क्षमता देखी जाएगी, सभी के लिए शर्ते होंगी। इसके बाद ही कन्डीडेट का नाम फायनल किया जाएगा।बिना छानबीन के किसी को भी टिकट नहीं दे दिया जाएगा।
 कुमारी सैलजा ने दावा कि हम आगामी चुनाव में 75 से अधिक सीट पाएंगे। क्योंकि भूपेश बघेल की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस सरकार ने लगातार पांच साल जनता के लिए काम किया है। जो काम 15 साल की सरकार ने नहीं किया..हमने पूरा कर दिखाया है। 5 सालों में कांग्रेस सरकार ने ऐसे फैसले लिए हैं। जिसका फायदा चुनाव में मिलना निश्चित है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 

close