CG NEWS:पर्यटन विकास समिति/वन विभाग का संयुक्त आयोजन,प्लास्टिक प्रदूषण रोकने संकल्पित होना है हमे-इंद्रदेव

Chief Editor
4 Min Read

CG NEWS:बिलासपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति द्वारा वन विभाग तथा पर्यावरण संरक्षण मंडल बिलासपुर के मार्गदर्शन में संस्कार भवन सरकंडा बिलासपुर में चित्रकला, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
यह आयोजन इंद्रदेव नारायण क्षेत्रीय निदेशक सीएमपीडीआई बिलासपुर के मुख्य आतिथ्य, डॉ. विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की अध्यक्षता तथा हेमंत कुमार गौर विभागाध्यक्ष पर्यावरण विभाग, के.पी. द्विवेदी पर्यावरण अधिकारी सीएमपीडीआई, डॉ. राघवेन्द्र दुबे अध्यक्ष तुलसी साहित्य अकादमी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।
स्वागत भाषण में समिति के अध्यक्ष डॉ. विवेक तिवारी ने बताया कि आयोजन के 19 वें वर्ष में इस वर्ष की थीम प्लॉस्टिक प्रदूषण का समाधान विषय पर संगोष्ठी तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य करने हेतु पर्यावरण मित्र सम्मान जिसमें पर्यावरणविद् ज्ञानेन्द्र पाण्डेय रायपुर, डॉ. गजेन्द्र तिवारी पाली, डॉ. अर्चना तिवारी ओ-2 ईको क्लब भरारी तथा कला रत्न सम्मान कला गुरु चन्द्रशेखर देवांगन एवं हरीश मगर ओम बिलासपुर को अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राघवेन्द्र दुबे एवं आभार प्रदर्शन सचिव बालगोविंद अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंद्रदेव नारायण जी ने कहा कि- पृथ्वी पर बढ़ते प्लॉस्टिक प्रदूषण को रोकने के लिये हम सभी को संकल्पित होना है जिससे हम अपने प्रयासों से इस बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम कर सकें। हमें अपने दैनिक जीवन में प्लॉस्टिक के प्रयोग को न्यूनतम करना होगा।
अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक ने कहा- प्लॉस्टिक प्रदूषण वैश्विक चिंता का कारण बन गया है। बढ़ते उपयोग से प्लास्टिक कचरे की मात्रा भी बढ़ गई है और इसलिए प्लास्टिक प्रदूषण बढ़ गया है। यही समय है कि हमें इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए और इसके उन्मूलन की दिशा में काम करना चाहिए। विशेष अतिथि हेमंत कुमार गौर, के.पी. द्विवेदी ने प्लॉस्टिक प्रदूषण से बचाव के प्रति अपने विचार रखे।
चित्रकला प्रतियोगिता प्रातः 10 बजे से प्रारंभ की गई जिसमें लगभग 100 प्रतिभागी शामिल हुए । फैंसी ड्रेस के माध्यम से प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी रुचि को प्रदर्शित किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम समूह में अमिशी धनगर, अदृता, तिकाश साव एवं
द्वितीय समूह में सुहानी कश्यप, सगुन कश्यप, अनन्या साव तथा
तृतीय समूह में हर्ष रजक, उर्वी दुबे, शुभ्रा सराफ विजयी रहे।
फैंसी ड्रेस में प्रथम सुहानी कश्यप, द्वितीय अदवित चौबे तथा तृतीय स्थान राजवीर सिंह सांत्वना पुरस्कार अद्वय अग्रवाल ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कला गुरु अरुण गायकवाड़, डॉ अनन्या सेन, राजू कौशिक, श्रीमती उषा भांगे सम्मिलित थे। विजयी प्रतियोगियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विनय कुमार पाठक,हेमन्त गौर, के पी द्विवेदी, डॉ राघवेंद्र दुबे ने की तथा सफल संचालन बालमुकुंद श्रीवास ने किया। उपस्थित कवियों ने अपने काव्य पाठ में पर्यावरण के प्रति अपनी चिंता जाहिर की कवियों में मुख्य रूप से राघवेन्द्र दुबे, राजेश सोनार, अमृतलाल पाठक,डॉ. प्रदीप निरनेजक, अजय शर्मा, सन्तोष शर्मा, डॉ. अर्चना शर्मा, एम. डी. मानिकपुरी, दिनेश्वर जाधव, शैलेंद्र तिवारी, मणिशंकर दुबे, सरस्वती सोनी, सेवकराम साहू, अशरफीलाल सोनी, विक्रमधर दीवान, अंजनी तिवारी, पूर्णिमा तिवारी, डॉ. गीता तिवारी, आकांक्षा शर्मा, अक्षिता शर्मा, महेन्द्र दुबे उपस्थित थे।
आयोजन में प्रमुख रूप से बालगोविंद अग्रवाल, एस.पी. पाटनवार, बाली यदु,, राजू कौशिक, महेन्द्र दुबे तथा समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close