मंत्री डहरिया का बड़ा बयान…मोदी के सामने हिटलर भी फेल…कभी सुना…RSS ने नाखून कटाया…राहुल के शरीर में दौड़ रहा शहीदों का खून

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— प्रदेश के नगरीय निकाय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवडरिया ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के सामने हिटलर भी फेल है। कभी आपने सुना या पढ़ा है कि आरएसएस और भाजपा के लोग आजादी की लड़ाई में नाखून भी कटाया है। कांग्रेस शहीदों की पार्टी है। राहुल गांधी के शरीर में शहीदों का खून दौड़ रहा है। केन्द्र सरकार की तानाशाही के सामने ना तो राहुल गांधी झुकेंगे और ना ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। राहुल को ना तो सदन में बोलने दिया जा रहा है और ना ही बाहर। भाजपा देश संभल नहीं रहा है। लोगों का ध्यान भटकाने भाजपा सरकार प्रोपेगन्डा कर रही है। जब हम अंग्रेजों को उखाड़ कर देश से बाहर फेंक सकते हैं। तो फिर भाजपा जैसे लोगों की बात ही क्या है। डहरिया ने यह बातें गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता की प्रतीमा के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह में शामिल होने के दौरान कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 

कांग्रेस का एक दिवसीय सत्याग्रह

 

           अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर देश के साथ ही प्रदेश में कांग्रेस नेताओं  एक दिवसीय सत्याग्रह प्रदर्शन किया। बिलासपुर में प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया की अगुवाई में जिला कांग्रेस के नेताओं ने गांधी चौक के सामने रामधुन बजाकर गांधीगिरी के साथ केन्द्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। मंत्री शिव डहरिया ने नगर विधायक शैलेष पाण्डेय, शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी और वरिष्ठ नेता अशोक अग्रवाल, शिवा मिश्रा समेत वरिष्ठ नेताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर सत्याग्रह का आगाज किया। सैकडों की संख्या में मौजूद कांग्रेसियों ने मौन धारण कर रामधून का आनन्द लिया। शिव डहरिया ने पत्रकारों से बातचीत भी किया।

 

ना तो सदन में ना तो बाहर

 

सवाल जवाब के दौरान मंत्री डहरिया ने कहा की नरेन्द्र मोदी की सरकार में तानाशाही चल रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ना तो सदन में और ना ही सदन के बाहर ही बोलने दिया जा रहा है। ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री के सामने हिटलर की तानाशाही भी फेल है। केन्द्र सरकार प्रजातन्त्र का गला घोट रही है। जैसे हमारी पार्टी ने अंग्रेजों से देश से आजाद कराया..वैसे ही हम ऐसे लोगों को हटाकर ही दम लेंगे।

 

रगो में दौड़ रहा शहीदों का खून

तानाशाही के सवाल पर शिव डहरिया ने कहा कि राहुल गांधी के रगों में शहीद परिवार का खून दौड़ रहा है। जिन लोगों ने देश की आजादी में नाखून नही कटाया..ऐसे लोग हमें उपदेश ना दे। क्या आपने कभी सुना या पढ़ा है कि भाजपा और आरएसएस का देश की आजादी में योगदान क्या है।

 

हिटलर की तरह मोदी ने देश को आग में झोंका

 

प्रधानमंत्री को हिटलर बोले जाने के सवाल पर डॉ.डहरिया ने कहा कि आप हिटलर को कितना जानते हैं। हिटलर ने देश को लड़ाई में झोंका। प्रधानमंत्री मोदी ने भी देश को महंगाई की आग में झोंक दिया है। चीन पाकिस्तान हमें आंख दिखा रहे हैं। इनकी औकात भी नहीं है। लेकिन चीन की सेना हमारे जमीन पर बैठी है। भाजपा सरकार में इतनी ताकत भी नहीं है कि उन्हे आंख भी दिखा सके। लेकिन देश की जनता पर जुल्म किया जा रहा है। राहुल गांधी ने विरोध का विगुल फूंका है..कांग्रेस नेता झुूकने वाले नहीं है। 

 

किसी जाति समुदाय का अपमान नहीं

 

भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी ने ओबीसी का अपमान किया है। शिव डहरिया ने बताया कि यही काम तो आरएसएस और भाजपा के नेता करते हैं। भ्रम फैलाना ही भाजपा नेताओं का काम है। मोदी किसी कब पिछड़ा वर्ग हो गया। ललित मोदी, मेहुल चौकसी, आखिर यह हैं किस जाति के। डहरिया ने बताया कि राहुल ने किसी जाति या धर्म का अपमान नहीं किया है। 

सत्याग्रह के बाद कांग्रेस पार्टी का क्या कदम होगा…डहरिया ने बताया आलाकामान का जो भी फैसला होगा उसी के अनुसार हमारा अभियान चलेगा। लेकिन हम देश में हिटलरशाही को पनपने नहीं देंगे।

close