VIDEO-कर्मकारी संगठनों में खिंची तलवार.चन्द्रा ने बताया हड़ताल सफल.लिपिक संगठन में सिर्फ 5 प्रतिशत कर्मचारी..रोहित ने कहा..वर्चस्व की लड़ाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— पन्द्रह सूत्रीय मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने प्रदेश के साथ बिलासपुर में एक दिवसीय हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया। फेडरेशन महासचिव जीआर चन्द्रा ने हड़ताल को सफल बताया। छत्तीसगढ़ शासकीय कर्मचारी लिपिक संघ प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी ने हड़ताल को वर्चस्व की लड़ाई कहा। जीआर चन्द्रा ने बताया कि लिपिक संगठन में सिर्फ पांच प्रतिशत कर्मचारी हैं। उनके शामिल होने या नहीं होने से प्रदर्शन पर कोई खास फर्क नहीं पड़ना है। इसके उलट लिपिक नेता रोहित तिवारी ने कहा कि दोनों संगठन यदि मिलकर हड़ताल करते तो सरकार पर दबाव बनता। वर्चस्व की लड़ाई के कारण कारण संगठन ने हड़ताल से अपने आपको दूर रखा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close