टीएस सिंहदेव ने कहा-परिवर्तन हाईकमान के हाथ में..संख्या का महत्व नहीं..जोगी बने तो क्या संख्या थी?..जल्द ही होगी डिलेवरी..जो होगा.. .जल्दी होगा..क्योंकि मैं पांच पीढ़ी से कांग्रेसी

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
रायपुर—प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान इशारो ही इशारों में बहुत कुछ कहा। लेकिन स्प्षट कुछ भी नहीं किया।सवाल जवाब के दौरान टीएस ने कहा कि कई बातें भविष्य के गर्भ में है। अब कई डिलीवरी होने वाली है क्या होगा..नहीं पता लेकिन कुछ होगा जरूर। क्योंकि राजनीति में कही गयीं बाते कई बार पुरी होती है तो कई बार अधूरी रह जाती है। देखो क्या होगा। जो होना होगा अब जल्दी ही होगा।
 
         रायपुर में प्रेस मिलिए कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने क्या कुछ कहा..सब जाहिर तो होता है..लेकिन स्पष्ट नहीं कहां कि अब आगे क्या कुछ होने वाला है या वह करने वाले हैं। लेकिन पत्रकारों से टीएस ने इशारे ही इशारे में बहुत कुछ कहा है।
 
            सवाल जवाव के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि कई बातें भविष्य के गर्भ में होते हैं। उसे कहना उचित नहीं है। लेकिन अब डिलीवरी होने वाली है क्या हॉगा नही पता है पर कुछ तो होगा ही। क्योंकि राजनीति में कही गई बाते कई बार पूरी होती है कई बार पूरी नही होती या फिर अधूरी ही रह जाती है। देखते हैं आगे क्या होगा। जो होगा अब जल्दी ही होगा।
 
                          मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर बाबा ने कहा कि देखो क्या हॉगा। लेकिन जो होगा वह जल्दी ही हो जाएगा। पहले बाते मीडिया में ढाई ढाई साल की सामने आयी थी। अब ढाई साल इतिहास के पन्ने में चला गया है। अब तो साढ़े तीन और डेढ साल का ही मामला रह गया है। फिर कहता हूं कि अब जो होना अब जल्दी होगा। 
 
            पार्टी में रहने या कहीं जाने की बात पर टीएस ने कहा कि भाजपा में नही जाऊंगा। कांग्रेस में मेरी 5 पीढ़ी रह चुकी है। जिस दल से मेरे वैचारिक मदभेद है वँहा मैं कभी नही जाऊंगा। जनता में तो आप को लेकर भी चर्चा है। जाना संभव है ही नहीं।
 
        उस समय 4 लोगो को बुलाया गया था। वँहा चर्चा के बाद जो परिस्थिति बनी उस पर ज्यादा कुछ नही कह सकता। क्योंकि मैं अनुशासनप्रिय हूं। निजी जीवन से लेकर पार्टी तक। पार्टी के अनुशासन में बंधा हुआ हूं। आज नही बोल पाऊंगा।  कल का नही कह सकता कि बोल पाउंगा। अभी अंतिम हाँ या ना नही हुआ है।  अब परिवर्तन हॉगा या नही ये आला कमान को तय करना है पर मुझे लगता है कि अब इसमे देर नही होगी।
 
             मुख्यमंत्री बनने और संख्या को लेकर टीएस ने कहा कि फिगर का कोई महत्व हमेशा नही रहता है। जब जोगी मुख्यमंत्री बने थे तब कितने लोग थे। राजनीति में 1+1 =2 नही होता है। सब कुछ परिस्थिति जन्य होता है। जब जो सामने होता है वही होता है। मै कांग्रेस के बाहर अपने आप को सोच ही नही सकता । घोषणा पत्र भाजपा को हराने के लिए नही बल्कि बेहतर विकल्प देने के लिए बनाया है।
 
 केजरीवाल से मुलाकात पर बोले टीएस बाबा ने कहा कि मेरी मुलाकात केजरीवाल से नही हुई है। पर मुलाकात कुछ लोगो से हुई है पर नेताओ की राजनैतिक सामान्य मुलाकात ही थी ये। पर मैं 5 पीढ़ी वाला कांग्रेसी हु। टीएस ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम पर बोले कि
यूनिवर्सल हेल्थ बेनीफिट एक कांसेप्ट है ये स्कीम के नही सभी लोगो को निशुल्क स्वस्थ्य सुविधा देना इसका मकसद है। ये मकसद काफी हद तक पूरा हो रहा है। 20 लाख तक का कवर अप राज्य सरकार दो साल से दे रही है। और मुख्यमंत्री की अनुमति से उसे ऊपर की भी 14 बीमारी का इलाज हो रहा है।
close