मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बिलासपुर आएंगे विष्णु साय…केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में होंगे शामिल…अमेरिका से आएँगे मेहमान फिर जाएंगे मुंगेली

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर–मुख्यमंत्री का शपथ लेने के बाद विष्णु देव साय का पहली बार 18 दिसम्बर को बिलासपुर पहुंचेंगे। केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित बाबा गुरूघासीदास जयंति कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 11 बजकर 20 मिनट पर रायपुर से रवाना होकर गुरूघासी दास विश्वविद्यालय में 12 बजे पहुंचेंगे। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि जयंति कार्यक्रम में विशेष अतिथि उप मुख्यमंत्री अरूण साव के साथ शामिल होंगे। कार्यक्रम में अध्यक्ष एटीईक्यू इंटरनेशनल अमेरिका से डॉ. विलियम पेंटर और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अशोक चक्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री एक बजकर 5 मिनट पर लोरमी जिला मुंगेली के लिए हेलीकाफ्टर से रवाना होंगे। 2 बजकर 30 मिनट पर जयंति कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 2 बजकर 55 मिनट पर लालपुर मोतिमपुर के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम में 3 बजकर 20 मिनट से 4 बजकर 20 तक शामिल होंगे। 4 बजकर 25 मिनट पर रायपुर के लिए रवाना होंगे।

close