न्यायधानी में पहली बार हुआ मतदान ..21 को भाग्य का फैसला..91 प्रतिशत से अधिक व्यापारियों ने लिया हिस्सा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— रायपुर से बाहर पहली बार छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स चुनाव के लिए  न्यायधानी के व्यापारियों ने  अपने शहर में पहली बार मतदान किया। प्रदेश के कुल 91.5 प्रतिशत व्यापारियों ने हिस्सा लिया। अब पदाधिकारियों के नाम का एलान 21 मार्च को मतगणना के बाद किया जाएगा।
 
                 छत्तीसगढ़ चैम्बर्स ऑफ कामर्स के लिए पहली बार न्यायधानी में मतदान किया गया। संभाग में  बिलासपुर समेत जांजगीर-चांपा, कोरबा, मुंगेली के व्यापारियों ने अपने अपने क्षेत्र में मतदान किया। बिलासपुर के व्यापारियों ने चुनाव अधिकारियों के सामने अपने मतों का उपयोग किया।
 
             चुनाव अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ चैम्बर्स ऑफ कामर्स में कुल 1131 सदस्य हैं। इसमें बुधवार को हुए चुनाव में कुल 91.5 प्रतिशकत व्यापारियों ने मतदान किया है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 21 मार्च को होगा।
 
                  जानकारी देते चलें कि चैम्बर्स ऑफ कामर्स प्रदेश अध्यक्ष के लिए रायपुर के दोनों प्रत्याशी योगेश अग्रवाल और अमर परवानी आमने सामने हैं। इसमें योगेश एकता पैनल और परवानी जय व्यापार पैनल से भाग्य आजमा रहे हैं।
 
                   उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों प्रत्याशी नवदीप अरोरा और कल्याण दास लालवानी आमने सामने हैं। मंत्री पद के लिए बिलासपुर से देवीदास वाधवानी की किस्मत का भी फैसला 21 मार्च को होगा।
       
             बताते चलें कि संभाग में बिलासपुर में दो मतदान केन्द्र, जांजगीर चांपा में दो, कोरबा और मुंगेली में एक एक मतदान केन्द्र में वोटिंट की प्रक्रिया हुई है। मतदान के दौरान पुलिस की चाक चौबन्द व्यवस्था देखने को मिली।
TAGGED:
close