कमिश्नर के साथ औचक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर…अवनीश शरण ने जायजा के दौरान सीएमओ से क्या कहा…पढ़ें खबर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—-कलेक्टर अवनीश शरण औचक सामुदायिक अस्पताल का निरीक्षण करने बिल्हा पहुंच गए। कलेक्टर को अपने बीच पाकर स्टाफ में हलचल मच गयी। इस दौरान कलेक्टर ने मरीजों से मुलाकात कर अस्पताल के काम काज का पता लगाया। अवनीश शरण इस दौरान बीएमओ से अस्पातल से जुड़ी गतिविधियों और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी लिया।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now

कलेक्टर अवनीश शरण बिल्हा स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और ग्रामीणों के लिए उपलब्ध सेवाओं का अवलोकन किया। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बीएमओ से बातचीत कर जरूरी दिशा निर्देश भी दिया। औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी मरीजों के साथ संवाद भी किया है।

अवनीश शरण ने तत्काल प्रसूता समेत नवजात शिशु के वजन को लेकर स्टाफ से जानकारी मांगा है। और रसोई घर में मेनू चार्ट लगाने के निर्देश दिया। हर वार्ड में कलर कोडेड चादर बिछवाने के अलावा आपात चिकित्सा वार्ड में नर्सेज की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। ओपीडी मरीजों की संख्या और दवाई वितरण व्यवस्था को लेकर जांच पड़ताल भी किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, सीएमएचओ डॉ.राजेश शुक्ला,एसडीएम हरिओम द्विवेदी, बीएमओ समेत डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

close