जब पूरा थाना स्टॉफ हुआ सम्मानित…कप्तान ने जताई खुशी…कहा..अपराधियों को भेजा जेल..नशा पीड़ितों को दिलाया न्याय

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— नशा के खिलाफ अभियान में बेहतर काम किए जाने को ेकर जिले के प्रमुख थानों में से एक सिविल लाइन थाना स्टाफ को पुलिस कप्तान संतोष सिंह प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया है। पुलिस कप्तान ने थानेदार परिवेष तिवारी को विशेष रूप से बधाई बी दी है। साथ ही थाना स्टॉफ का पीठ भी थपथपाया है।
नशे के खिलाफ लगातार जिले में चलाए जा रहे अभियान में विशेष कार्य किए जाने को लेकर पुलिस कप्तान ने सिविल लाइन थाना स्टाफ की तारीफ की है। पुलिस कप्तान ने नशे के खिलाफ अभियान में थाना प्रभारी परिवेष तिवारी को विशेष रूप से बधाई दी है। उन्होने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया है।
पुलिस कप्तान ने सभी को प्रशस्ति देते हुए कहा कि सिविल लाइन थाना टीम ने नशे के खिलाफ अभियान के दौरान अहम् भूमिका का निर्वहन किया है। ना केवल नशे के सौदागरों को सीखचों के अन्दर भेजा है। बल्कि जन  चौपाल समेत परामदर्श दिए जाने के साथ ही समाज को दिशा भी दिया है। 
सिविल लाइन पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली से  नशे से जंग लड़ रहे कई परिवारों को नया जीवन मिला है। लोगों ने नशे से तौबा कर समाज को ना केवल संदेश दिया। बल्कि रोजगार की दिशा में नया आयाम भी स्थापित किया है। सम्मानित होने के बाद थाना स्टाफ ने पुलिस कप्तान के अभियान और सहृदयता के लिए आभार जाहिर किया है।
close