मध्यप्रदेश निवासी आरोपी को पुलिस ने क्यों पकड़ा…? छानबीन में बैग से क्या मिला…? पढ़ें पुलिस कार्रवाई की खबर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— नशे के खिलाफ अभियान चलाकर सिरगिट्टी पुलिस ने अवैध नशे का जखीरा जब्त किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को  प्रतिबंधित ओनरेक्स कफ सिरफ परिवहन करते पकड़ा गया।  एनडीपीएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी राहुल कुमार राझभर को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी बीरसिंहपुर पाली उमरिया मध्यप्रदेश का रहने वाला है।

एडिश्नल पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि सिरगिट्टी पुलिस ने  मुखबीर की सूचना पर नशे का जखीरा परिवहन करते मध्यप्रदेश निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 12 सितम्बर को मुखबीर से पता चला कि न्यू बस स्टैण्ड तिफरा मे राहुल नाम का व्यक्ति काला बैग मे कफ सिरप पकडकर आने वाला है। जानकारी के बाद सिरगिट्टी पुलिस टीम सादी वर्दी में पहुंच गयी।  संदेही राहुल के पहुंचते ही धर दबोचा।

छानबीन के दौरान आरोपी के बैग से 80 नग प्रतिबंधित ओनरेक्स कप सिरप बरामद किया गया। एनडीपीएस की धारा 21, 22 का अपराध दर्ज किए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

             प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक नवीन देवांगन, सउनि नहारूराम साहू, प्र.आर. 1339 मनोज राजपूत विरेन्द्र साहू, विरेन्द्र राजपूत, केशव मार्को, एसीसीयु सेल प्र.आर. 277 बलवीर सिंह, आरक्षक सत्य पाटले, सरफराज खान एवं प्रशांत सिह की अहम भूमिका रही।

close