विधवा महिला ने की नाबालिग से यौन अपराध…सदमें में दस साल का बच्चा…शिकायत के बाद पास्को एक्ट का अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—रतनपुर पुलिस ने एक विधवा महिला को पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोपी है कि एक दस साल के नाबालिग बच्चे के साथ अश्लील हरकत किया है। घटना के बाद बालक सदमें चला गया। सदमे से बहार आने के बाद परिजनों की शिकायत पर विधवा महिला के खिलाफ यौन अपराध दर्ज का मामला दर्ज किया गया। महिला को आईपीसी की धारा 377 और पोक्सो एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया है।
रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दस साल का बच्चा मां के साथ अपने रिश्तेदार के घर रतनपुर गया। बालक एक दिन मोहल्ले में दुकान में फ्रुटी लेने जा रहा था। इसी दौरान मोहल्ले की रहने वाली एक विधवा महिला ने बच्चे को चाकलेट देने के बहाने अपने घर लेकर गयी। महिला ने नाबालिग बच्चे के प्राईवेट पार्ट से छेडछाड़ किया।
महिला की अप्रत्याशित हरकत ने नाबालिग बच्चा रोने लगा। बच्चे को रोते देख महिला ने जान से मारने की धमकी दी। और किसी को नहीं बताने की नसीहत भी दी। घटना के बाद बच्चा सदमे में आ गया। बाद में बच्चे की मांग रतनपुर आई और अपने बच्चे को रायपुर लेकर चली गई। 
बच्चे की मां इस दौरान पाया कि उसका बेटा गुमशुम डरा सहमा हैं। पूछने पर नाबालिग बच्चे ने अपने साथ हुई जानकारी को साझा किया।  बच्चे को रतनपुर लाया गया। पहचान के दौरान महिला को देखते ही बच्चा रोने लगा।
शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 377,506 और 4,12 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।विवेचना और पूछताछ के बाद महिला को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया है। रतनपुर पुलिस के अनुसार बहरहाल मामले में जांच पड़ताल जारी है। 
close