भाजपा के झूठ को करेंगे बेनकाब..मरकाम ने कहा ..कार्यकर्ताओं के दम पर बनेगी 2023 में सरकार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-कार्यकर्ताओं ने 2018 में सरकार बनाई थी।2023 में फिर से सरकार बनायेंगे। , डिटिजल बनते ही सीधे प्रदेश कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस से सीधे जुड़ जाएंगे। यह बातें बिलासपुर में डिजिट सदस्य संभागीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न – मोहन मरकाम ने कही। लखीराम आडीटोरियम सभागार में आयोजित संभागयी प्रशिक्षण कार्यक्रम को चंदन यादव ने भी संबोधित किया।
 
               स्थानीय लखीराम सभागार बिलासपुर में संभागीय डिजिटल सदस्यता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मोहन मरकाम ने खचाखच भरे आडोडियम को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही 2018 में सरकार बनाये थे।  कार्यकर्ताओें के बल पर ही 2023 में भी  सरकार बनाएंगे। सदस्यता अभियान अभी तक किताबों के माध्यम से चलती रही है। आज से आपके संभाग में डिजिटल सदस्यता प्रारम्भ होगी। हमारा लक्ष्य,  प्रदेश में 10 लाख सदस्य बनना है। मरकाम ने कहा कि कांग्रेस के सदस्य कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष ही कांग्रेस के रीढ़ की हड्डी हैं,।  आप सभी को कांग्रेस की विचारधारा, रीति-नीति के साथ ही तीन साल की भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुॅंचाने की जवाबदारी है।
 
                  बिलासपुर संभाग में 2018 में कांग्रेस 11 सीटों पर पिछड़ गई थी। इस बार हमारा लक्ष्य संभाग की सभी 24 सीटों को जीतने का है। मरकाम ने अपने भाषण के दौरान स्वामी विवेकानन्द, शेक्सपियर समेत दुनिया के महान हस्तियों को कोट किया। उन्होने कहा कि महापुरूषों ने कहा है कि बड़ी सोच रखोगे. तो बडे लक्ष्य को हासिल करोंगे।
 
सोशल मीडिया से करेंगे झूठ को बेनकाब
 
                            प्रशिक्षण शिविर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी चन्दन यादव ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से सोशल प्लेटफार्म पर मुकाबला करने के लिए कार्यकर्ताओं का डिजिटल सदस्य बनना आवश्यक है। 2014 में सोशल मीडिया पर हमारी उपलब्धियों के विरोध में प्रचार कर भाजपा सत्ता में आई। , 2023 और 2024 के चुनाव में हम सभी को सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्षियों के झूठ को नाकाम करना है। कांग्रेस की विचारधारा और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कांग्रेस के योगदान को लेकर भी हम सभी को सजग रहना है। इस दौरान अभय नारायण समेत कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता विशेष रूप से मौजूद थे।
 
                       कार्यक्रम में स्वागत भाषण बिलासपुर शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने दिया।  कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने किया। शिक्षण शिविर को अटल श्रीवास्तव, अर्जुन तिवारी, पूर्णचंद पाढ़ी, नीरज पाण्डेय, जयवर्धन मिश्रा ने भी किया।
 
अतिथियों का स्मृति चिन्ह से किया गया सम्मान
         
         डिजीटल सदस्यता अभियान कार्यशाल में शामिल सभी अतिथियों का ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद मेमन से स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। सदस्यता शिविर में शामिल  प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय सचिव चन्दन यादव, प्रदेश महामंत्री पियूष कोसले, युवा कांग्रेस नेता पूर्णचंद्र पाढ़ी, एनएसयूआई के नीरज पाण्डेय, सेवादल के अरूण ताम्रकार, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अरूण सिंह चौहान, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक का ब्लाक कांग्रेस कमेटी-1 अध्यक्ष जावेद मेमन ने शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
close