महिला गांजा के साथ गिरफ्तार…तोरवा निवासी महिला कोनी में पकड़ी गयी…मादक पदार्थ जब्त कर आरोपियों को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— पुलिस ने करीब तीन किलो गांजा के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी हेमूनगर थाना तोरवा का रहने वाला है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है। महिला आरोपी का नाम दुर्गा मानिकपुरी है।
 कोना थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से जानकारी मिली कि एक महिला गांजा की अवैध बिक्री कर रही है। महिला सफेद गुलाबी छींटदार सलवार और  गुलाबी रंग का पैजामा पहनी है। महिला कोनी पेट्रोल पंप के पास दैहानपारा जाने वाला रास्ते मे एक नीले रंग का कपडा के बैग मे गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रही है।
प्रसाद सिन्हा ने बताया कि सूचना के बाद तत्काल पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। कोनी पेट्रोल पंप के पास, दैहानपारा जाने वाला रास्ता में घेराबंदी कर महिला को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान महिला के हाथ मे रखे बैग की छानबीन की गयी। करीब तीन किलो गांजा बरामद किया गया है।
पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम दुर्गा मानिकपुरी पति आशीष होना बताया। महिला आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब तीस हजार रूपयों से अधिक है। दुर्गा मानिकपुरी को एनडीपीएस धारा-20 बी के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
close