बिलासपुर—रणजी का पूर्ण दर्जा मिलने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने रणजी और महिला टीम का एलान कर दिया है। दोनों ही टीम में पुरूष और महिलाओं ने सलेक्शन लेकर बिलासपुर का नाम रोशन किया है। बिलासपुर जिला क्रिकेट संघ ने बिलासपुर की महिला और क्रिकेट खिलाड़ियों को सफलता के लिए बधाई दी है।
छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने रणजी टीम का एक दिन पहले एलान किया है। राज्य की पहली रणजी टीम में शहर से स्थान बनाने वाले खिलाड़यों में नाम पी.विवेक नायडू,शिवेन्द्र सिंह,अभ्यूदयकांत का नाम शामिल है।
जिला क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बतााया कि छत्तीसगढ़ की पहली रणजी टीम में स्थान बनाने वाले पी.विवेक नायडू विदर्भ और रेलवे से रणजी खेल चुके हैं। पेशे से टीटीआई नायडू रणजी टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में होंगे। तेज गेंदवाज अभ्यूदयकांत सिंह छत्तीसगढ़ रणजी टीम में स्थान बनाने से पहले अन्डर 16 और रणजी के लिए खेल चुके हैं। शिवेन्द्र सिंह छत्तीसगढ़ रणजी टीम में स्पीनर के साथ हरफनमौला की भूमिका रहेंगे। शिवेन्द्र सिंह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में पोर्टर का काम करते हैं।
16 सदस्यीय छत्तीसगढ़ की रणजी टीम 6 अक्टूबर से 10 दिसम्बर के बीच कुल 9 मैच खेलेगी। रांची में पहला मुकाबला त्रिपुरा से होगा। अंतिम मुकाबला ग्वालियर में जम्मू- कश्मीर के बीच होगा।
छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट में बिलासपुर से चार खिलाड़ी
छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट टीम में बिलासपुर के चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। महिला टीम नागपुर में 20 अक्टूबर को पहला एक दिवसीय मैच खेलेगी। टीम में श्रद्धा वैष्णव,शिवी,यशी और संजीता ने स्थान बनाया है। दिव्यांग श्रद्धा सुन नहीं सकती है।
शिवी और यशी पाण्डेय दोनों सगी बहन हैं। दोनो ने अन्डर 19 सेन्ट्रल जोन टूर्नामेंट खेला है। शिवी नेशनल क्रिकेट अकादमी की कप्तानी भी की है। दोनो बहने टीम के ओपनिंग करती हैं। संजीता पटेल प्रतिभावान खिलाड़ी के रूप में जानी जाती हैंं।
प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन…फिर तैयार होगी नर्सरी
जिला क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि महिला और रणजी में आशा के अनुकूल खिलाड़ियों का बिलासपुर से चयन हुआ है। पहली रणजी और महिला टीम में स्थान बनाना खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है। बिलासपुर और जिला क्रिकेट संघ खिलाड़ियों की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। तीन पुरूष और चार महिलाओं का चयन प्रदेश की टीम में चयन काफी उत्साहित करने वाला है।
दिव्यांग श्रद्धा ने लिया नया अध्याय
राज्य की महिला टीम में दिव्यांग श्रद्धा ने स्थान हासिल कर नया अध्याय लिखा है। श्रद्धा सुन नहीं सकती है। इशारा समझकर बालिंग करती है। राज्य की टीम में चयन से पहले श्रद्धा ने जूनियर टीम में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है। दिव्यांग होने के बावजूद श्रद्धा ने नेशनल स्कूल की तरफ से खेलते हुए एक ओवहर में पांच विकेट लेने का रिकार्ड बनाया है। श्रद्धा बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करती हैं। जोनल क्रिकेट अकादमी से खेल चुकी हैं।