सीयू को इंटर यूर्निवसिटी हेंडबॉल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान

Shri Mi
3 Min Read

uni_interबिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की हेंडबॉल टीम ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी (यूपी) में आयोजित पूर्व क्षेत्रीय अंतरविश्वविद्यालयीन हेंडबॉल प्रतियोगिता में केंद्रीय विश्वविद्यालय की पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता ने विश्वविद्यालय की टीम के प्रदर्शन एवं सफलता पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि टीम का शानदार प्रदर्शन जारी रहेगा एवं अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                            केंद्रीय विश्वविद्यालय की टीम ने अपने सभी नॉकऑउट मुकाबलों मे जीत दर्ज की। क्वालीफाइंग मुकाबले में केंद्रीय विश्वविद्यालय की टीम ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय को 29-15 से हराकर पेरियार विश्वविद्यालय, सेलम, तमिलनाडु में होने वाली आखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली। इस उपलब्धि पर 18 दिसंबर 2016 को गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर माननीय कुलपति महोदया द्वारा विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 5-5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

                                                          विश्वविद्यालय की टीम 28 दिसंबर को अखिल भारतीय स्तर के मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए सेलम के लिए बिलासपुर से रवाना होगी। उससे पहले खिलाडियों का प्रशिक्षण एवं तैयारियां जोरों पर जो उनके प्रदर्शन को निखारने में उपयोगी साबित होगा।

                                                          कुलसचिव कार्यवाहक प्रोफेसर बी.एन. तिवारी ने आवश्वासन दिया कि टीम को हर तरह की वित्तीय अथवा प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जिससे इसका उनके प्रदर्शन पर कोई विपरीत असर ना पड़े। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वी.एस. राठौड़ ने उम्मीद जताई कि हेंडबॉल टीम राष्ट्रीय स्तर पर भी विश्वविद्यालय का नाम रौशन करेगी। इस दौरान टीम के प्रशिक्षक एवं मैनेजर का दायित्व शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक (तदर्थ) डॉ. जसवंत सिंह ठाकुर ने निभाया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close