पं रविशंकर विश्वविद्यालय को मिला ग्रेड ‘ए’

Shri Mi
2 Min Read

rajyapal_ptrsuरायपुर।राज्यपाल बलरामजी दास टंडन से मंगलवार को राजभवन में पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. एस. के. पाण्डेय ने मुलाकात कर बताया कि नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद)के निरीक्षण में विश्वविद्यालय को ग्रेड ‘ए’ प्रदान किया गया है। राज्यपाल श्री टंडन ने इस पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।राज्यपाल श्री टंडन ने कहा कि पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय को नैक टीम द्वारा ग्रेड ‘ए’ प्रदान किया जाना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                              राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय की तरक्की और बेहतरी के लिए लगातार प्रयास किया जाए। इसी प्रकार नैक टीम द्वारा विश्वविद्यालय के जिन मामलों पर सराहना की गई है उन्हें लगातार बनाए रखा जाए तथा निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों पर सुधार कार्य किया जाए।

                                                       कुलपति डॉ. एस.के. पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय की पहल पर शुरू किए गए कुलपति छात्र दर्शन कार्यक्रम की नैक की टीम द्वारा सराहना की गई है। उन्होंने बताया कि कुलपति छात्र दर्शन कार्यक्रम में विद्यार्थियों की समस्याएं सुनी जाती हैं तथा उनका समाधान किया जाता है। श्री पाण्डेय ने इस अवसर पर नैक टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के संबंध में भी जानकारी दी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close