गरियाबंद-नवागढ़ सीआरपीएफ कैंप में शनिवार रात 1 बजे 65वीं बटालियन में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान हवलदार पद पर तैनात था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।वही जवान की उम्र करीब 47 थी।गोली चलने की आवाज सुनकर दूसरे साथियों ने जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया।जवान ने अपने सिर पर गोली मारी थी।जिसके बाद जवान को अस्पताल पहुंचाने के बाद डॉरक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान का नाम करण सिंह था जो महेंद्रगढ़ हरियाणा का रहने वाला था।
Join Our WhatsApp Group Join Now