Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Google search engine

अम्बेडकर अस्पताल मामला:जांच कमेटी बनी,भृत्य रवि सस्पेंड

अतिक्रमित भूमि, व्यवस्थापन, शासकीय भूमि , आबंटन , डायवर्सन प्रक्रिया, सरलीकरण ,संबध, शासन ,जारी,दिशा-निर्देश,रायपुर,निरस्त,मंत्रालय,नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग,मनोनयन ,नगरीय निकायों,नामांकित पार्षदों,

mantralay_rprरायपुर।राज्य शासन के निर्देश पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में कथित तौर पर आक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने के मामले की जांच के लिए जांच समिति का गठन किया गया है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. विवेक चौधरी की अध्यक्षता में गठित इस समिति में शिशु रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शारजा फुलझले एवं सह चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अल्ताफ युसूफ मीर सदस्य होंगे। राज्य सरकार के निर्देश पर संचालक चिकित्सा शिक्षा द्वारा आज यहां इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। समिति सम्पूर्ण मामले की जांच कर 24 घण्टे के भीतर संचालक चिकित्सा शिक्षा को प्रतिवेदन देगी।

Join WhatsApp Group Join Now

                       इस मामले में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक ने 20 अगस्त 2017 को अपने कार्य में लापरवाही बरतने के कारण भृत्य/चौकीदार रवि चंद्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

close
Share to...