रायपुर।कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया शुक्रवार शाम रायपुर पहुंचे।पीएल पुनिया के साथ ही प्रभारी सचिव चंदन यादव भी थे।30 नवंबर को सुबह 11 बजें कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में वे कांग्रेस विधायकों, जिलाध्यक्षों और प्रदेश चुनाव समिति सहित महत्वपूर्ण लोगों की बैठक लेगें। इस दौरान दिल्ली में महारैली पर भी चर्चा होगी। कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया(PL PUNIA) ने बीेजेपी(BJP) सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर बोलते हुए कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने यह पहली बार नहीं कहा है, पीएम मोदी(PM MODI) ने कहा था कि इस बात के लिए वे प्रज्ञा(PRAGYA) को कभी मन से माफ नही कर पाएंगे, लेकिन पीएम यह बात कहके भूल गए और छोड़ दिया, उन्हें उसी वक्त सख्ती से कहते कि महात्मा गांधी(Mahatma Gandhi) के हत्यारे देशभक्त कैसे हो सकते हैं? तो वे दोबारा यह बात नहीं दुहराती। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने यहां क्लिक करे
गौरतलब है कि प्रज्ञा ठाकुर ने सदन में एक जवाब में नाथूराम गोड़से को देशभक्त बताया था जिसके बाद से कांग्रेस सदन में ही लगातार प्रज्ञा ठाकुर पर हमलावर है, वहीं भाजपा ने भी प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान से किनारा कर लिया है, जिसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने सदन में इसके लिए खेद भी जताया है।
- Board Exam: CBSE में नए बदलाव के संकेत ! एक साल में दो बार हो सकती है बोर्ड परीक्षा
- Shani Dev Puja- शनिदेव की पूजा में न शामिल करें ये चीजें
- Monsoon Forecast: गर्मी से मिलेगी राहत, दो दिन बारिश के आसार
- IPL 2024 : Punjab Kings ने रचा इतिहास
- Loksabha polls 2024: दूसरे चरण में त्रिपुरा में सबसे ज्यादा, उत्तर प्रदेश में सबसे कम मतदान