नाराज महिलाओं ने दी चक्काजाम की धमकी

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

AMAR_GHERAOबिलासपुर— जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचकर जरहाभाठा मिनी बस्ती की महिलाओं ने कलेक्टर से गुहार लगायी है। महिलाओं ने बताया कि बस्ती के तीन हजार परिवार को चालिस साल से गंदा पानी पीना पड़ रहा है। दो बार महापौर और तीन बार कलेक्टर से साफ पानी की मांग की लेकिन समस्या जस की तस खड़ी है। महिलाओं ने बताया कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वे लोग मिलकर लिंक रोड 2 को जाम कर देंगे।

                  जनदर्शन कार्यक्रम में मिनीमाता बस्ती की महिलाओं ने कलेक्टर से साफ पानी देने की गुहार लगायी है। महिलाओं ने बताया कि इसके पहले उन लोगों ने दो बार महापौर से और तीन बार कलेक्टर अपनी परेशानियों को बता चुके हैं। बावजूद इसके प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। महिलाओं के अनुसार वार्ड पार्षद मधुबाला टण्डन ने उनकी परेशानियों को कभी गंभीरता से नहीं लिया।

                                  नाराज महिलाओं ने बताया कि निगम से सप्लाई होने वाला बहुत गंदा है। नल से नाली का बदबूदार पानी आता है। पानी में कीड़े मकोड़े होते हैं। पानी पीकर बच्चे बीमार हो रहे हैं। कई लोगों ने गंदा पानी पीकर जान भी गंवा दिया है। महिलाओं के अनुसार यह सिलसिला कई सालों से है। पार्षद गोलमोल जवाब देती है। महापौर उनकी परेशानियों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। तीन बार कलेक्टर को भी अपनी परेशानी के बारे में बताया। लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है।

                नरेन्द्र बोलर और शैलेन्द्र जायसवाल की अगुवाई में जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने बताया कि अब हम लोग गुहार लगाते लगाते थक चुके हैं। यदि चार दिन में समस्या का हल नहीं निकाला गया तो मिनी बस्ती की सभी महिलाए दस जून को लिंक रोड पर चक्काजाम करेंगे। इस दौरान यदि किसी प्रकार की घटना होती है तो प्रशासन जिम्मेदार होगा।

जीएसटी से एफडीआई में होगा इजाफा
READ