बिलासपुर—– सरकंडा के मोपका से हुक्का पीते चार नाबालिग यवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना देर रात की है। पुलिस सर्चिंग के दौरान सरकंडा पुलिस को आपरेशन मुस्कान अभियान में सफलता मिली है। चारो नाबालिगों को पुलिस ने चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार सभी नाबालिग शहर के नामचीन परिवार के बताए जा रहे हैं।
आपरेशन मुस्कान अभियान पर इन दिनो बिलासपुर पुलिस महकमा जमकर पसीना बहा रहा है। इसी कड़ी में कल देर रात सरकंडा पुलिस को मोपका क्षेत्र से चार नाबालिग को पकड़ा है। चारो शहर के नामचीन परिवार से होना बताए जा रहे हैं। चारो नाबालिग सर्चिंग के दौरान हुक्का पीते हुए मोपका से पकड़ाए हैं। पुलिस के अनुसार सभी नाबालिग नशे की हालत में थे। पूछताछ के दौरान दोनों की हालत ठीक नहीं थी।
पुलिस ने चारों को सरकंडा थाने भेज दिया। इसके बाद उन्हें स्वयं सेवी संस्था चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया।
नशे में थे नाबालिग
चारो नाबालिग ऑपरेशन मुस्कान के अभियान के दौरान पकड़े गए। रात्रि 1 से दो बजे के बीच चारो नाबालिग मोपका क्षेत्र में हुक्का पीते पकड़े गए है। उस समय सभी नशे में मदहोश थे। चारो को सरकंडा थाना भेज दिया। इसके बाद स्वयं सेवी संस्थान चाईल्ड लाइन को सौंप दिया गया है।
बाईट—प्रशांत कतलम…एडिशलन एसपी,.बिलासपुर