अभी तो धूल हटी हैं..बहुत मामले हैं…CM ने PM और रमन पर साधा निशाना…कहा..किसान खुश..भाजपाई परेशान

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
बिलासपुर— मंगलवार को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने मल्हार में विशाल आमसभा को लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के समर्थन में संबोधित किया। इस दौरान उन्होने बताया कि मात्र तीन महीने से कम समय में कांग्रेस सरकार ने वह कर दिखाया जिसका सभी को इंतजार था। आज तक लोग संकल्प पत्र में बड़ी बड़ी बातें करते आ रहे थे। लेकिन हमने जनघोषणा पत्र में जो भी वायदा किया उसमें ज्यादातर मामला को मात्र 60 दिनों में कर दिखाया। आज किसान मजदूर व्यापारी सभी लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। चारो तरफ खुशहाली का वातावरण है। अपने भाषण में भूपेश बघेल ने चिर परिचित अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि भाजपा नेता अब अपना संतुलन खो दिए हैं। भूपेश बघेल ने रमन सिंह को भी नही छोड़ा।
                                    हमेशा की तरह भूपेश बघेल ने मस्तूरी विधानसभा के मल्हार में विशाल आमसभा को चुटीले अंदाज में संबोधित किया। सवालों ही सवालों में भाजपा और मोदी पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि मात्र कुछ दिनों की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों से भाजपा नेता बुरी तरह से घबरा गए हैं। इसी घबराहट में प्रधानमंत्री के सिपहसलार अनाप शनाप बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मोदी ने कहा कि केन्द्र की 60 महीने की सरकार और छत्तीसगढ़ की 60 दिन की सरकार के काम काज की बीच तुलना और चर्चा के लिए तैयार हैं। लेकिन भाजपा के पास कुछ है ही नहीं। पिछले 60 महीनो से प्रधानमंत्री देश को केवल गुमराह ही कर रहे हैं।
                भूपेश ने बताया कि मोदी के पास जुमला पढ़ने और गढ़ने के अलावा कुछ नहीं है। उनके पास झूठ परोसने के अलावा कोई उपलब्धि नहीं है। जनता सवाल कर रही है कि पिछले तीन साल से प्रदेश के किसानो को बोनस क्यों नहीं दिया गया। इसके लिए जिम्मेदार कौन है। जबकि प्रदेश और देश में उनकी ही  सकारसरसर मिला था इसराके जिम्मेदार मोदी हैं। राहुल गान्धी ने जो कहा किया, कांग्रेस का हर वादा पूरा होता है। इसके बाद भाजपा नेताओ को दर्द होने लगा है।
                              मात्र 60 दिनों के अन्दर ने जो वाद किया..उसे कर दिखाया। गरीबों को 35 किलो चावल देने के अलावा, किसानों को बोनस, कर्जमाफी का वाद पूरा किया। लेकिन भाजपा नेताओं को छत्तीसग़ढ़ की की खुशहाली पसंद नहीं है। किसान सिर उठाकर जिए भाजपा नेताओं को तकलीप है। गरीब की खुशहाली रमन सिंह को बर्दाश्त नहीं हो रही है। भाजपा के पास कोई नेता नहीं है। मुद्दा तो है ही नहीं। मोदी के नाम से वोट मांगा जा रहा है। जाहिर सी बात है कि देश जुमले वाजों को पसंद नहीं करेगा। सेना के नाम पर राजनीति की जा रही है। सेना देश की होती है किसी पार्टी की नहीं। जनता इस बात को बर्दास्त नहीं करेगी।
               विशाल चुनावी सभा को मंत्री रविंद्र चौबे ने भी संबोधित किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मोदी और रमन दोनों ने प्रदेश और देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। दोनों की ही सरकार लूट और झूठ की है।
धर्म जाति नहीं व्यक्ति अपराधी
    मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान पीएम  के बयान को आड़े हाथ लिया। उन्होने कहा कि चोर कहने पर साहू समाज का अपमान बताने वालों पर तरस आती है। जाति धर्म पर ऐसी बात पीएम को शोभा नहीं देती। अपराधी किसी जात का नहीं होता। हर जाति धर्म मानने वालों में अपराधी होते हैं। इसका मतलब कोई धर्म जाति नहीं हो जाता है। आपने अपराध किया तो अपराधी भी आप ही होगे। इसकी सज़ा पिता या भाई को नहीं बल्कि उसे मिलेगी जिसने अपराध किया है।
भाजपा नक्सलियों में सांठगांठ
                   पीएम ने कहा है कि कांग्रेस और नक्सलियों के बीच सांठगांठ है के सवाल भूपेश ने कहा कि भाजपा और नक्सलियों का साठगांठ जगजाहिर है। झीरम घटना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यही कारण है कि झीरम घाटी हत्याकाण्ड की जांच को लेकर भाजपा नेता और सरकार दोनों ही किनारा कर रहे हैं। ऐसे कई मामले हैं जिससे जाहिर होता है कि भाजपा का नक्सलियों से सांठगांठ हैं। और साठगाठ प्रमाणित भी है।
अभी बहुत मामले हैं
 एाक अन्य सवाल के जवाब में भूपेश ने बताया कि राजेश मूढ़त, पुनीत गुप्ता और मंतूराम को हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है। लेकिन  इनके खिलाफ बहुत सारे मामले हैं। मामला न्यायलय में है इसलिए ज्यादा कुछ कहना मुनासिब नहीं होगा। अंत में सीएम ने कहा कि अभी  हमने तो केवल फाइल की धूल झाड़ी है।
close