अमर ने किया कार्यकर्ताओं को रिचार्ज…कहा..कांग्रेस ने लूटा देश…फिर कार्यकर्ताओं ने क्या लिया संकल्प..पढ़ें खबर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—केंद्रीय सरकार देश के सवर्ण समुदाय के लोगों को नौकरी में 10 प्रतिशत आरक्षण देकर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। निश्चित ही इसके दूरगामी और अच्छे परिणाम सामने आएंगे। अन्य वर्गों की तरह देश भर के सवर्णों में केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। यह बातें भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल ने कही। अमर ने यह बातें नगर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न वार्डों में आयोजित बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से कही। सीजीवालडॉटकॉम के whatsapp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

               अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज कर कहा कि देश में महंगाई कंट्रोल कर ली गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश लगातार विकास की तरफ अग्रसर है। केंद्र सरकार के साढे 4 साल के अल्प कार्यकाल में भ्रष्टाचार का दम घुटने लगा है। सभी वर्ग के हितों का विकास हो रहा है। केन्द्र सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर आम नागरिकों को लाभ पहुंचाया है। देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है।

              अमर अग्रवाल ने कहा कि कभी भारत देश में लगातार सत्ता का सुख भोगने वाली कांग्रेस पार्टी ने देश को कर्जे में डूबा दिया था। यूपीए शासनकाल में अनेक भ्रष्टाचार हुए। देश को तंगहाली की कगार पर खड़ा कर दिया गया। देश की जनता भली-भांति जानती है कि कांग्रेस ने अनेक घोटाले कर देश में लूट की। साल 2014 में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने की जिम्मेदारी मिली। देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी पर जैसा विश्वास किया। उसी विश्वास के साथ देश का चहुमुंखी विकास भी हो रहा है।

                   अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि, आगामी कुछ दिनों बाद लोकसभा के चुनाव होने हैं। हमें अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाना है। केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

                   वार्ड बैठक में उपस्थित सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में केन्द्र में दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने का संकल्प लिया।

                 अमर अग्रवाल ने शनिवार को नगर भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी मंडल और रेलवे मंडल क्षेत्र के वार्ड 37, 38, 39, 40, 60, 61, 62, 63 और 64 के टैगोर चैक, बौद्ध मंदिर, गुजराती समाज भवन, टिकरापारा, सिंधु भवन तोरवा, कंस्ट्रक्शन कॉलोनी, उर्दू स्कूल के पास, बांग्ला यार्ड, नीरजा सिन्हा निवास, बापू उपनगर में बैठक में शामिल हुए । बैठक में प्रमुख रूप से उदय मजूमदार, सुब्रत दत्ता, जी.रवि कुमार, मीना उरांव, अशोक विधानी, प्रकाश यादव, ललित पुजारा, दिनेश देवांगन, राकेश लालवानी, निम्मा जीवनानी, बल्लभ राव, संदीप दास, इंद्रजीत विश्वास, तामेश कश्यप, रेणुका नगपुरे, सविता जायसवाल, अनीता डे, पुष्पलता दुबे, नीरजा सिन्हा, सुधीर ललपूरे, दिलीप कुमार, दीपक सिंह ठाकुर, रंगा नादाम, पंकज तिवारी, शैलेंद्र यादव, दुर्गेश पांडे, धनंजय गोस्वामी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

close