आप नेताओं का सीेएम को पत्र..4 दिन पहले महिलाओं का जशगान…फिर जानलेवा मारपीट..आरोपी पति को मिले सजा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— आम आदमी पार्टी नेताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम न्याय के लिए पत्र दिया है। इसके पहले आप नेताओं ने एकत्रित होकर नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन किया। तखतपुर में रजनी अग्रवाल और उसकी बेटी के साथ मारपीट के लिए दुख जाहिर किया। मारपीट करने वाले पति सतीश अग्रवाल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                मालूम हो कि दो दिन पहले तखतपुर निवासी रजनी अग्रवाल के साथ पति ने जानलेवा मारपीट की है। मामले की शिकायत थाने में की गयी। लेकिन आप नेताओं ने का आरोप है कि सतीश अग्रवाल ने रजनी अग्रवाल को जान से मारने की कोशिश की..लेकिन उसके खिलाफ मामूली धाराएं लगाकर छोड़ दिया गया।

    आप नेता प्रियंका शुक्ला और जसबीर सिंह समेत अन्य साथियों ने जिला प्रशासन को मुख्य मंत्री के नाम पत्र सौंपते हुए कहा कि रजनी अग्रवाल को न्याय मिले। प्रियंका और जसबीर ने कहा कि रजनी अग्रवाल तखतपुर से बिलासपुर परीक्षा देने आयी थी। पति से उसने इजाजत भी ली थी। लौटते समय वह अपनी सहेलियों के साथ कानन पेंडारी घूमने गयी। इसी बीच उसके पति को ऐसा करना नागवार गुजरा। उसने कानन पेन्डारी के सामने रजनी पर मोटर सायकल चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास भी किया।

                   आप नेताओं ने बताया कि देर रात घर पहुंचकर सतीष अग्रवाल ने रजनी के साथ जानलेवा मारपीटी की। इतना ही नहीं बीच बचाव करने पहुंची 12 साल की बेटी के साथ भी मारपीट किया। आप नेताओं ने अपनी शिकायत में बताया कि चार दिन पहले महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा को लेकर सरकार से लेकर प्रशासन ने लम्बा चौड़ा भाषण दिया। जब महिला के माता पिता शिकायत करने पहुंचे तो मामूली धाराएं लगाकर पीड़ित को चलता कर दिया गया।

                 आप नेताओं ने कहा कि रजनी के खिलाफ गंभीर अपराध हुआ है। उसे जान से मारने की कोशिश की गयी। बेटी को भी मरणासन्न अवस्था मारा गया। दोनों पीड़ितों को साथ न्याय की जरूरत है। देखने में आया है कि भाजपा सरकार के समय भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता था। मामले को रफा दफा करने जांच टीम बैठा दी जाती थी। कुछ समय बाद मामले को रद्दी की टोकरी में डाल दिया जाता था।

                  भूपेश सरकार से पीड़ित महिलाओं को न्याय की उम्मीद है। यदि प्रशासन ने सतीष अग्रवाल के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।  आप नेताओं ने शिकायत पत्र की प्रति तखतपुर विधायक रश्मि सिंह को भी दी है।

                    इस दौरान प्रियंका शुक्ला,जसबीर सिंंह समेत देवेन्द्र गुप्ता, संजय सिंंह,जीड़ी सिंह,अरविन्द पाण्डेय,अरविन्द कुमार,एससी पेन्ड्रो, अनुज, अनुभा शर्मा, सुनन्दा वर्मा, रेखा भण्डारी, भूकन सिंह,सूर्यकांत प्रथमेश समेत कई आप नेता मौजूद थे।

close