आयुक्त ने कहा अच्छा..कांग्रेस पार्षद ने किया विरोध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

soumil ranjan tiwariबिलासपुर—शहर को क्लिन और ग्रीन बनाने निगम ने अभिनव प्रयोग किया है। निगम ने फरमान जारी करते हुए शहर सीमा क्षेत्र के सुलभ शौचालयों पर मशीने लगायी गयी है। मशीनों के जरिए फीड बैक लिया जाएगा। शौचालय प्रयोग करने के बाद उपयोगकर्ता बटन दबाकर स्वच्छता की जानकारी निगम प्रशासन को दे सकता है। फीडबैक के बाद निगम प्रशासन मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास करेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     निगम कमिश्नर सौमिल रंजन चौबे ने बताया कि भारत सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत शहर सीमा क्षेत्र से सभी शौचालयो को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। फीडबैक के लिए मशीने लगायी गयी हैं। मशीन का बटन दबाते ही निगम को तत्काल डाटा मिल जाएगा। निगम कर्मचारी सुलभ काम्पलेक्स पहुंचकर स्वच्छता की जानकारी लेंगे। संचालSMART_CITY_BITE_SHAILENDRA 005क को सुलभ को स्वच्छ बनाये रखने की वार्निंग दी जाएगी। यदि इसके बाद भी सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होती है तो नियमों के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

                                           कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि निगम का मशीन प्रयोग पूरी तरह असफल है। शैलेन्द्र ने बताया कि सुलभ शौचालयों की गतिविधियों साफ सफाई की मानिटरिंग के लिए पहली जरूरत सीसीटीवी कैमरा है। लेकिन निगम ने मशीन लगा दिया। यहां दो प्रकार से बदमाशी हो सकती है। सुलभ शौचालय संचालक रेटिंग बढ़ाने के लिए बार-बार बटन दबाएगा। यदि सीसीटीवी कैमरे लगते तो असमाजिक तत्वों में भी डर रहता। साफ सफाई व्यवस्था भी ठीक हो जाती।

close