कलेक्टर ने बताया वारदाना पर जांच का आदेश..23 को गृहमंत्री लेंगे डीएमएफ की बैठक…थाने में दर्ज हुई शिकायत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर—लेक्टर ने बताया कि अक्टूबर महीने की 2 तारीख से कुपोषण के खिलाफ युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अभियान को सफल बनाने कई प्रकार के कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि फर्जी ऱाशन कार्ड बनाने की जानकारी मिली। सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज करवा दिया गया है। इसके अलावा फर्जी पाए गए राशन कार्ड को भी निरस्त कर दिया गया है। 

                        आज कलेक्टर ने मंथन सभागार में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की 23 अक्टूबर को बिलासपुर प्रवास के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद कलेक्टर ने बताया कि प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू 23 सितम्बर को बिलासपुर प्रवास पर होंगे। मंत्री की उपस्थिति में डीएमएफ की बैठक होगी।

                                          डायवर्सन मामले का निराकरण सुस्त है। आखिर इसकी वजह क्या है। अधिकारियों का कहना है कि आदेश अभी नहीं मिला है। कलेक्टर ने बताया कि आदेश सभी अधिकारियों तक पहुंच चुका है। हां कुछ थोड़ी बहुत तकनिकी खामियां सामने आयी हैं। खामियों को दूर किया जा रहा है। शायद हो सकता है कि इसी कारण अधिकारियों को परेशानियां हुई हो। लेकिन अब सब ठीक है। डायवर्सन का काम तेजी से हो रहा है। नया नियम लागू होने के बाद थोड़ी बहुत परेशानियां तो होती ही हैं।

                                        कलेक्टर ने बताया कि किसी ने फर्जी लागिन से फर्जी राशन कार्ड बनाने मामला सामने आया है। मामले में सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज हो गयी है। फर्जी राशन को भी निरस्त कर दिया गया है। जांच के बाद दोषी का भी चेहरा सामने आ जाएगा।

                रेतघाट आक्शन के समय कुछ ग्रुप और घाट को लेकर शिकायते .विवाद मामले में कलेक्टर ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। दो ग्रुप की खदानों को फिलहाल लंबित रखा गया है। इतना ही नहीं प्रदेश में कहीं कही तो पूरे खदान के आक्शन को लंबित कर दिया गया है। जिले के दोनों ग्रुप की खदानों का भी आक्शन होगा।

                वजन को लेकर मंत्री के बारदान चेंकिग के सवाल पर अलंग ने बताया कि जांच हो रही है। इसकी कुछ प्रक्रिया हैं। उसका पालन हो रहा है। मंत्री के निर्देश का पालन किया जा रहा है। फिलहाल वारदाना के वजन को लेकर गड़बड़ियां फिलहाल सामने नहीं आयी है। कलेक्टर ने बताया कि प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू डीएमएफ की बैठक में शामिल होंगे। बैठक 23 सितम्बर को मंत्री की उपस्थिति में होगी।

close