कांग्रेस नेताओं ने जाहिर की चिंता…बताया जनता गड्ढों से परेशान…आयुक्त का जवाब तेजी हो रहा विकास का काम

Editor
2 Min Read
 बिलासपुर— आज जिला कांग्रेस कमेटी शहर और कांग्रेस पार्षद दल पदाधिकारी ब्लाॅक अध्यक्षों की उपस्थिति में नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय से मिले। मुलाकात के दौरान शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, नेता प्रतिपक्ष शेख नजरीरूद्दीन ने सभी वार्डो में चल रहे विकास कार्येा को लेकर चर्चा की। जनप्रतिनिधियों ने आयुक्त के सामने जनता की समस्याओं को भी रखा। साथ ही कुछ सुझाव भी दिए। आयुक्त ने इस दौरान निगम के विकास कार्यों को लेकर चल रहे कार्यों के बारे में भी बताया।
                     जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी निगम कार्यालय पहुंचकर जनता की समस्याओं को रखा। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि बरसात के दौरान जनहित में क्या कुछ निगम प्रशासन की तरफ से कदम उठाए जा रहे हैं..मामले की जानकारी ली गयी। आयुक्त से सफाई समेत सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
                          बोलर ने आयुक्त से बताया कि शहर में सडकों की बेतरतीब गड्डो से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। सड़कों को  बेहतर बनाने को लेकर बातचीत हुई।  इस दौरान शहर के चारो ब्लाॅक अध्यक्षों और पार्षदों ने भी अपनी बातों को आयुक्त के सामने रखा।  ब्लाॅक और बार्ड की समस्याओं से आयुक्त को अवगत कराया। आयुक्त पाण्डेय ने समस्याओं और माॅगों के साथ ही सुझाव पर गौर किया। आश्वासन दिया कि शहर के विकास को लेकर हर संभव प्रयास जारी है। जनता के हितों को निगम प्रशासन सर्वोपरि रखकर काम कर रहा है।
                      प्रतिनिधिमण्डल में शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ब्लाॅक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन अरविन्द शुक्ला विनोद साहू अजय यादव पार्षद मुकीम कुरैशी वा कांग्रेस नेता वेद मेमन दिलीप कक्कड शामिल थे।
close