कोरोनाः जिले में पाए गए 273 मरीज..शहर में 220 पाजीटिव..अन्य क्षेत्रों में 53 संक्रमितों की पहचान

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— कोरोना मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को जिले में कुल 273 मरीजों का पता चला है। सर्वाधिक कोरोना पाजीटिव निगम क्षेत्र में पाए गए हैं। वहीं शहर से बाहर अन्य क्षेत्रों से पाए गए मरीजों की संख्या 53 है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              सोमवार की कोरोना रिपोर्ट को मंगलवार देर शाम जारी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 273 मरीज पाए गए हैं। जबकि अकेले निगम क्षेत्र में पाए गए मरीजों की कुल संख्या 220 है। 

                      रिपोर्ट में बताया गया है कि निगम क्षेत्र के बाहर जिले के अन्य क्षेत्रों से सोमवार को टेस्ट के बाद कुल 53 मरीज मिले हैं। इसमें तखतपुर से 15 मरीजों की जानकारी मिली है। जबकि बिल्हा में कुल 20 पाजीटिव पाए गए हैं। जबकि कोटा में 18 लोगों को चिन्हित किया गया है।   

close