घोटालेबाज मैनेजर धमतरी से गिऱफ्तार

BHASKAR MISHRA

Chhattisgarh.Policeबिलासपुर–सहायता समूहों के नाम पर करोड़ों रूपए की हेराफेरी करने वाले बैंक मैनेजर अनिल जाट को गौरेला पुलिस ने धमतरी जिले से गिरफ्तार किया है।  2013 में सहायाता समूहो के नाम पर अनिल जाट ने ग्राहकों के पन्द्रह करोड़ से अधिक रूपयों का गोलमाल कर दिया। तात्कालीन समय इसकी शिकायत गौरेला थाने में की गयी थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

गौरेला स्टेट बैंक मेनेजर आनिल जाट और फील्ड आफिसर प्रकाश गांधी ने 2013 में सहायता समूहो को लोन देने के नाम पर 15 करोड़ रूपयों की हेराफेरी की थी। मामला उजागर होने के बाद तत्कालीन बैंक मैनेजर मयंक सिन्हा ने गौरेला थाने में जून 2013 में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।

जांच कर रही पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि पूर्व बैंक मैनेजर अनिल जाट धमतरी में है। गौरेला पुलिस की एक टीम ने  धमतरी में धावा बोलते हुए अनिल जाट को गिरफ्तार किया है।प्रकाश गांधी अब भी पुलिस की पकड से दूर है।

जानकारी के अनुसार प्रकाश गांधी अपने दो साल के कार्यकाल में काफी विवादित रहा है। इसके ऊपर उच्चाधिकारियो और स्थानीय नेता का हाथ होना बताया जा रहा है। प्रकाश गांधी पर तात्कालीन समय एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। प्रकाश गांधी को जब पद से हटाया गया तब कहीं जाकर अपराध दर्ज किया गया। आज अनिल कुमार जाट को गिरफ्तार कर गौरेला लाया जा रहा है। जहां से उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

close