चंद्राकार ने किया मुंगेली जिले में उज्ज्वला योजना का शुभारंभ

Shri Mi
3 Min Read

Mungli photoccमुंगेली।पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि जिले के 22 हजार महिलाओं को रियायती दर पर रसोई गैस उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश के विकास में गरीबो और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को धुंआ रहित रसोई का उपहार देने के लिए उज्ज्वला योजना शुरू की है। जिसके तहत प्रदेश की 25 लाख महिलाओं को रसोई गैस उपलब्ध करायेंगे। आजादी के बाद छत्तीसगढ़ पहली सरकार है जो महिलाओं की चिंता की है। माताओ बहनों को धुंआ, आंसू, जलन और दमा जैसी बीमारियों से आजादी दिलाने में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    प्रभारी मंत्री चंद्राकर ने मुंगेली के नवनिर्मित पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे। आयोजित कार्यक्रम में एक हजार महिलाओं को रसोई गैस वितरित किये गये। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने कार्यक्रम में ग्राम लालपुर की श्रीमती फूलमनी बाई, ग्राम डांड़गांव की श्रीमती लक्ष्मी भार्गव और ग्राम जरहागांव की श्रीमती गोंदा कश्यप को प्रतीक स्वरूप गैस कनेक्शन प्रदान किया।

                                 प्रभारी मंत्री ने कहा कि गरीबो और महिलाओं की भागीदारी से ही प्रदेश मजबूत होगा। वनवासियों में विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की जरूरत है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गरीबो की सशक्तिकरण के लिए बीमा योजना, शिक्षा गुणवत्ता अभियान एवं स्वच्छता अभियान चला रहे है। यह सब समाज को मजबूत करने की योजना है। उन्होने कहा कि खुले में शौचमुक्त कर बेटियों और आंगनबाड़ी के बच्चों को संस्कारित बनायेंगे।

                              कार्यक्रम मे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरण किया जा रहा है। महिलाओं को रसोई गैस जलाने और बुझाने का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सोच है कि आम जनता के रहन सहन, खान पान और जीवन में बदलाव आये। इसीलिए प्रधानमंत्री आवास योजना बनाया गया है। आने वाले सन 2022 तक कोई भी व्यक्ति मकानविहीन नहीं रहेगा।कौशिक ने महिलाओं को तीजा त्यौहार की बधाई दी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close