जब अमर ने गिनायी उपलब्धियां….सदस्यता लेने वालों का किया स्वागत…बोले पूर्व मंत्री…मोदी ने किया सामरिक चमत्कार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—भारत आज अर्थव्यवस्था में तो मजबूत हुआ ही है…सामरिक शक्ति के रूप में भी दुनिया के अग्रणी विकसित राष्ट्रो के समकक्ष खड़ा है। यह सब  अल्प समय में संभव हुआ है। ऐसा केवल  भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ इच्छा शक्ति से पूरा हुआ है। यह बातें पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने पत्रकारों से कही। अमर ने कहा मोदी की अगुवाई में देश का तेजी से ना केवल चहुंमुखी विकास हो रहा है बल्कि देश दुनिया में भारत का डंका भी बज रहा है।
            प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने शनिवार को नगर भाजपा रेल्वे मण्डल परिक्षेत्र में सदस्यता अभियान में शिरकत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों को चिर परचित अंदाज में सम्बोधित किया। अग्रवाल ने कहा कि, पिछले मात्र 5 साल के अल्प अवधि में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने संकल्प शक्ति के दम पर देश का चहुंमुखी विकास किया है।
                    अमर ने उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में बताया कि देश में सडको का जाल, स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य, गरीबो और आवास विहिनों को पक्का मकान बनाकर देने की योजना मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति से ही संभव हुआ है। ऐसी अनेक जनकल्याणकारी योजना देश में चल रही है, जिससे हर वर्ग और तबके के लोगों का  सर्वागीण विकास तेजी से हो रहा है।
                अमर ने बताया कि, भाजपा संगठन ने देश भर में सदस्यता अभियान चलाकर जनता को सरकार से सीधे संवाद का मौका देने का फैसला किया है। सदस्यता अभियान का परिणाम भी सामने है। आम जनता ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा से जुड़ने को आतुर है। मोदी के काम से प्रभावित होकर देश की जनता ने भाजपा को विकास का पर्याय माना है। क्योंकि देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की रीति, नीति, सिद्धांतो पर पूरा विश्वास है।
                अमर अग्रवाल ने रेलवे क्षेत्र में एन.ई. कालोनी, कंस्ट्रक्शन कालोनी, के वार्ड  60 और 63 के लोगों को भाजपा की सदस्यता पर्ची देकर पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के दर्जनो वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
close