जब भावुक हुए जनप्रतिनिधि..मेयर, सभापति, नेता प्रतिपक्ष ने लगाया गले..आयुक्त ने कहा-गौरवान्वित हूं..

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
नगर निगम जनप्रतिनिधियों का सामुहिक फोटो

बिलासपुर—-दिसम्बर में नगर निकाय का चुनाव होगा। आचार संहिता लगने के साथ ही निगम पार्षदों का कार्यकाल अंतिम चरण में होगा। संभावना जताई जा रही है कि 25 नवम्बर को आचार संहिता लागू हो जाएगा। नए चुनाव की घोषणा होगी। पार्षद पांच साल की याद को लेकर दुबारा जनता के बीच जाएंगे। कुछ पार्षद नए सत्र में नजर आएंगे तो कुछ पर्दे के पीछे रहेंगे। इन पांच सालों को हमेशा ताजा रखने आज नगर निगम बिलासपुर मेयर,सभापति,कमिश्नर ने पार्षदों के साथ फोटो सेशन में भाग लिया। इस दौरान मेयर,सभापति,आयुक्त,सभापति और पार्षद काफी भावुक नजर आए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

निगम सभापति अशोक विधानी

             सभापति अशोक विधानी ने बताया कि यादें जीवन को मधुर बनाती है। जब भी पांच साल का कार्यकाल खत्म होता है..सभी साथियों के साथ फोटोसेशन होता है। विधानी ने कहा कि गर्व करता हूं कि पार्षदों के सहयोग से मुझे दस साल तक निगम कार्यक्रम को संचालित करने का मौका मिला। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के पार्षदों से विकास कार्य को लेकर सहयोग मिला। सभी पार्षद जनहित में मुद्दों को गंभीरता से ना केवल उठाया..बल्कि ईमानदारी से अपनी भूमिका  का निर्वहन भी किया। विधानी ने बताया कि अभी कार्यकाल खत्म नहीं हुआ है। संभव है कि जल्द ही आचार संहिता लागू हो जाए।

इस दौरान इस प्रकार के कार्यक्रम का होना अनुचित होता है। इसलिए आज मेयर परिवार ने एक साथ फोटोसेशन में भाग लिया।  इन पांच सालों में दोनों दलों के पार्षदों का सदन चलाने में भरपूर सहयोग मिला। सबसे बड़ी बात कि सदन में नोक झोंक का असर निजी जीवन में देखने को नहीं मिला। लोग बाहर जाकर एक दूसरे को ना केवल गले लगते देखा गया बल्कि एक दूसरे भूमिका की तारीफ की है।

 

निगम मेयर किशोर राय

                                    मेयर किशोर राय ने कहा कि निकाय कार्यकाल का अंतिम सेशन बहुत भावुक होता है। पांच सालों की याद को चिरस्थायी बनाने फोटोसेशन का कार्यक्रम निगम प्रशासन ने रखा था। हम सभी पार्षद और एल्डरमैन ने आयुक्त और अधिकारियों के साथ फोटो खिचवाया। यह तस्वीर यादों को तरोताजा रखती हैं। किशोर राय ने कहा कि खट्टा मिट्ठा जीवन का अभिन्न पहलु है। सच कहूं तो बहुत शानदार पांच साल का कार्यकाल रहा। सभी लोगों ने जनहित के लिए काम किया। जाहिर सी बात है कि खट्टा मीठा अनुभव जनहित को ही लेकर रहा। लेकिन हम सबने मिलकर विकास कार्य के लिए काम किया है। अपने सभी पार्षद साथियों,विपक्ष,पत्रकारों का कार्यकाल के दौरान बहुत समर्थन मिला। समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।

निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय

                                 फोटोसेशन के बाद निगम कमिश्ननर प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि मुझे गर्व है कि नगर निगम के पार्षदों के साथ काम करने का मौका मिला। यह अलग बात है कि बहुत कम समय मिला। लेकिन हर पल को मैं गर्व के रूप में महसूस करता रहुंगा। खुशी है कि वर्तमान पार्षदों के साथ नगर के विकास में सेवा करने का अवसर मिला। बेशक समय बहुत कम मिला। लेकिन अनुभव बहुत मजेदार रहा। मैं उम्मीद करता हूं कि आने आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा वर्तमान पार्षद आएं…नई बाडी के साथ काम करने का मौका मिले। अच्छा लगा कि नगर के सम्मानीय जनप्रतिनिधियों के साथ फोटो खिचवाने का अवसर मिला। इस पल को मैं हमेशा याद रखना चाहूंगा।

निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन

       नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता शेख नजरूद्दीन ऊर्फ छोटे फोटो सेशन के दौरान काफी भावुक नजर आए। उन्होने कहा कि फोटो खीचना खिचवाना सामान्य बात है। लेकिन आज का फोटोसेशन बहुत भावुक लम्हों को याद दिला दिया है। इसका अर्थ यह भी है कि पांच साल का कार्यकाल खत्म हो गया है। नया सत्र नए पार्षदों का स्वागत करेगा। मुझे उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा पुराने पार्षद फिर से निगम के सदन में दिखाई देंगे। छोटे ने बताया कि पांच साल बहुत ही अच्छा अनुभव रहा। मेयर,सभापति पक्ष विपक्ष सभी लोगों के प्रयास से ही नगर का विकास हुआ है। आने वाले समय में इस कार्यकाल को गंभीरता के साथ याद किया जाएगा। स्मार्ट सिटी बिलासपुर की बुनियाद इसी कार्यकाल में रखी गयी। सबने भाईचारे के साथ बिना किसी भेदभाव के बिलासपुर के विकास में अथक प्रयास और परिश्रम किया है।                        

close