जशपुर।जशपुर जिले में तमता मार्ग पर आज सुबह जशपुर जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे बारह यात्री घायल हो गए, इनमें तीन की हालत गंभीर है।पुलिस सूत्रों के अनुसार पत्थलगांव से जशपुर जा रही यात्री बस सुबह फुलैता चौक के समीप अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस बस में सवार सभी घायलों को उपचार के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन की गंभीर हालत होने से उनका सघन उपचार शुरू किया गया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Join Our WhatsApp Group Join Now