रायपुर—जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ मीडिया प्रमुख इकबाल अहमद रिजवी ने सत्ताधारी कांग्रेस भय की राजनीति करने का आरोप लगाया है। रिजवी ने कहा कि धनवर्षा करने वाली भाजपा को मरवाही उप चुनाव में निराशा ही हाथ लगने वाली है। मरवाही जोगी परिवार का अभेद्य गढ़ है। और गढ़ कामय रहेगा।
रिजवी ने बताया कि प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी ने मरवाही को हर तरह से गढ़ा है। कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी चयन में माथापच्ची करने से बचना चाहिए। मरवाही की जनता जोगी का परिवार है। पूर्व के चुनावों में प्राप्त वोटों का रिकार्ड इस बार फिर टूटने वाला है।
रिजवी ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा को सलाह है कि शर्मनाक पराजय से बचे और स्वर्गीय प्रथम मुख्यमंत्री जोगी के मरवाही विधानसभा क्षेत्र में अपना प्रत्याशी उतारकर शर्मसार होने से परहेज करें। मरवाही से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का चाहे कोई भी प्रत्याशी हो उसकी जीत ब्रम्हा की लकीर की तरह ही सिद्ध होने वाली है।
रिजवी ने कांग्रेस और भाजपा नेताओं को सलाह दिया कि उप चुनाव में दोनों की पराजय मुकद्दर बन चुकी है। दोनों दल उप चुनाव में पानी की तरह पैसा बहाएंगे। सब व्यर्थ चला जाएगा। कांग्रेस और भाजपा को चाहिए कि उपचुनाव में दोनों पार्टियाँ जो भारी भरकम राशि खर्च करने वाली है उसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कोरोना रिलिफ फंड में पार्टी के तरफ से योगदान स्वरूप जमा कर दें। ऐसा करने से पैसों का सदुपयोग होगा ही साथ ही पुण्य की प्राप्ति भी होगी। दोनों दल ऐसा करके देशवासियों के सामने एक अभिनव अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर सकेंगे।