डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप.

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

tarbahar p.s.बिलासपुर—तारबाहर थाना ने महिला की शिकायत पर एक आयुर्वेदिक चिकित्सक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। महिला के अनुसार उसे हार्मोनल डिसआर्डर की बीमारी है। आयुर्वेदिक थेरैपी लेने डॉक्टर के पास जाती थी। इसी दौरान डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी एक महिला पीएससी की तैयारी कर रही है। वह हार्मोनल डिसआर्डर से परेशान है। इसका उपचार कराने वह तारबाहर क्षेत्र के आयुर्वेदिक चिकित्सालय में डॉक्टर स्नेहिल दीवान के पास जाती थी। 18 जनवरी को भी वह डॉक्टर के पास गयी। उस समय क्लिनिक में डाक्टर के अलावा कोई नहीं था। अकेले का फायदा उठाते हुए डॉक्टर स्नेहिल दीवान ने परीक्षण के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने मामले की शिकायत महिला निरूद्ध सेल प्रभारी मेघा टेंमभुरकर से की थी । उनके निर्देशन में महिला ने तारबाहर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। तारबाहर पुलिस ने धारा 307 घ के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है।

 

close