तखतपुर में आइसोलेट परिवारों पर सख्त नजर..मिलने जुलने पर प्रतिबंध..307 लोगों का लिया गया सैंपल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर—( टेकचंद कारड़ा)—-विश्व को चपेट में लेने के बाद कोरोना का प्रकोप भारत  समेत छत्तीसगढ़ के शहरी जीवन से गांव मे भी प्रवेश कर गया है। तखतपुर विकासखण्ड में अब तक 307 लोगों को आईसोलेशन में रखा गया है। लगभग 30 लोगों में सर्दी खासी के लक्ष्ण पाए गए थे। जांच के बाद सभी मरीजों के लक्ष्ण नेगेटिव पाए गए है।

                                     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रशासन की तरफ से बार बार चेतावनी के बाद भी लाकडाउन पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है। बाहर कमाने खाने या घुमने गए लोग अपने घर वापस आ रहे है। इन्हीं में से कुछ लोग अपने साथ कोरोना वायरस भी लेकर  आ रहे हैं। ताजा उदाहरण तखतपुर विकासखण्ड में देखने को मिला है। संदेह के आधार पर प्रशासन ने बाहर से घुम फिरकर आए सभी 307 लोगों को आईसोलेशन में रखा है।
 
               नगर में लगभग 10 परिवार है जिन्हें आईसोलेशन में रखा गया है। रिवार के सदस्यों को शहर में कही भी घुमने के लिए मना किया गया है।  न ही किसी से संपर्क रखने की चेतावनी दी गयी है। परिवार के सदस्यों पर प्रशासन की लगातार नजर है। 
 
                                                     बहरहाल प्रशासन ने सभी 307 लोगों का सैंपल लेकर लेब भेजा दिया है। साथ ही इनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। वहीं इन परिवारों के लिए राशन की भी व्यवस्था शासन की तरफ से की जा रही है।
      
TAGGED:
close