तखतपुर में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत, हर्षिता ने कहा – समाज के सभी वर्गों का विकास चाहती है बीजेपी

Shri Mi
2 Min Read

तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)।भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद को लेकर चलती है।गांव गरीब किसान को आगे कर उनकी तरक्की के लिए हम सभी कार्य करते हैं।भाजपा का सदस्य बनना हमारे लिए गर्व की बात है।हम सभी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनकर राष्ट्र के लिए काम करें राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नव उत्साही युवाओं और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुसार 8 जुलाई से तखतपुर में भाजपा सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसी क्रम में आज नगर के होलीका चौक में भाजपा सदस्यता अभियान का आगाज समारोह पूर्वक हुआ। अभियान में देवांगन पारा एवं आसपास क्षेत्र के नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की साथ ही देश के नेतृत्व एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया साथ ही तखतपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्रोत हर्षिता पांडेय के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर हर्षिता पांडेय नव प्रवेशी भाजपा कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर अभिनंदन किया। तखतपुर मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडे ने बताया कि तखतपुर क्षेत्र में निरंतर भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलता रहेगा।

तखतपुर के विभिन्न भागों में अलग-अलग तिथियों पर ऐसे आयोजन नए कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी साथ ही उन्हें पार्टी की मजबूती का कार्य करने जिम्मेदारी दी जाएगी।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडेय, बंशी पांडे, जीवन पांडेय, ईश्वर देवांगन, कृष्णकुमार साहू, अजय देवांगन, लव पांडेय,शिव देवांगन,नैनलाल साहू,गुलजीत खुराना, दिलीप तोलानी,मोनू सेमर,नर्मदा धुरी, माधो देवांगन,बसंत सोनी ,सूरज देवांगन ,अजय ठाकुर,काशी देवांगन, ओंकार सोनी, बेचेलाल देवांगन, जनक पटेल,अविनाश ताम्रकार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close