थानादारों ने चलाया सघन अभियान…20 से अधिक पकड़ाए जुआरी…25 लाख रूपयों से अधिक का सट्टापट्टी बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शहर के अलग अलग थानों में की गयी कार्रवाई के दौरान करीब बीस से अधिक आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास रूपयों के अलावा 25 लाख से अधीक कीमत की सट्टा पट्टी को बरामद किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       पुलिस कप्तान के दिशा निर्देश के बाद शहर के सभी थाना प्रभारियों ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एडिश्नल एसपी ओमप्रकाश शर्मा, सीएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी, आरएन यादव के समेकित प्रयास अलग अलग थानों से जुआरियों की धरपकड़ हुई है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4(क) के तहत कार्रवाई की गयी है।

              एडिश्नल एसपी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि सिरगिट्टी में कार्रवाई के बाद तीन,चकरभाठा  से 1, तारबाहर से 2, सकरी से 1 तोरवा से 1 तारबाहर से 2,सिविल थाना थाना से 2,सरकन्डा से 7,सिटी कोतवाली से तीन जुआरियों को कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया है।

                                शर्मा ने बताया कि आरोपियों के पास के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। कुल 23 हजार से अधिक नगद के अलावा जुआरियों के पास से 25 लाख रूपयों से अधिक की सट्टापट्टी को बरामद किया गया है।

 

close