दो थाना प्रभारियों की अदला बदली… पुलिस कप्तान का आदेश..कलीम को सिटी कोतवाली की जिम्मेदारी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— तेजी से बदलते घटनाक्रम में पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने आदेश जारी कर दो थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है। आदेश के अनुसार मोहम्मद कलीम अब सिटी कोतवाली के और परिवेष तिवारी सिविल लाइन थाना प्रभारी होंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने एक आदेश जारी कर सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थाना प्रभारियों के स्थान में परिवर्तन किया है। आदेश के अनुसार सिटी कोतवाली थाना प्रभारी परिवेष तिवारी को सिटी कोतवाली से हटाकर सिविल लाइन थाना का प्रभार दिया गया है। जबकि मोहम्मद कलीम को सिविल लाइन से हटाकर सिटी कोतवाली की जिम्मेदारी दी गयी है।

                 बहरहाल इस आदेश को लेकर पुलिस महकमें हड़कम्प है। लोग इस आदेश को अपने अपने चश्मे से देख रहे हैं।

close