निकाय मंत्री ने मांगा छात्राओं से समय…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

lokarpan samaroh me samil hue nagriya prashasan mantri shri agrawal (5)बिलासपुर—-नगरीय प्रशासन मंत्री  अमर अग्रवाल  ने आज महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर में 17 लाख की लागत से नवनिर्मित प्रवेश द्वार और सीसी रोड को लोकार्पित किया। स्थानीय विधायक ने करबला में 4 लाख की लागत से बनाए गए सामुदायिक भवन को जनता को समर्पित किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     नगरीय प्रशसान मंत्री  अग्रवाल ने कहा कि महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के प्रवेश द्वार से आगन्तुकों को स्कूल परिसर में प्रवेश के साथ ही सुकून महसूस होगा। यह एक सराहनीय प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि यहां की छात्राएं पढ़ाई के साथ 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर  सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बढ़चढ़कर भाग लेती हैं।  इससे स्कूल गतिविधियों का स्पष्ट पता चलता है। अमर ने  कहा कि सप्ताह में एक दिन निर्धारित कर छात्राएं अपने स्कूल की साफ-सफाई करें। इसमें शाला प्रबंधन एवं छात्राएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

              इस मौके पर मंत्री ने स्कूल के विभिन्न मांगो को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कार्य जैसे परिसर में अच्छे छायादार वृक्ष लगाने, खाली मैदान में गार्डन विकसित करने और शाला का रंग-रोगन जनभागीदारी से किया जा सकता है।

              कार्यक्रम में उपस्थित महापौर किशोर राय ने कहा कि इस स्कूल का ही नहीं शहर के विभिन्न स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। बच्चों को पढ़ाई के साथ ही साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं दी जा रही हैं। इस मौके पर  नगर निगम के सभापति अशोक विधानी, एम.आई.सी. सदस्य व्ही रामाराव, उमेश चन्द्रकुमार, पार्षद रमेश जायसवाल, गणेश रजक, श्याम साहू राजेश दुसेजा, शाला समिति अध्यक्ष बीना कुमार, सहित शिक्षिकांए, छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

close