निगम इंजीनियर कोरोना पाजीटिव.. पारिजात एक्टेंशन,तेलीपारा,कस्तुरबा नगर में नए मरीज…बलराम टाकीज रोड, लगरा,पंधी फरहदाखार में पाए गए सर्वाधिक संक्रमित..चाटापारा प्रभावित

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—- एक दिन पहले एक साथ 86 कोरोना पाजीटिव मरीज पाए जाने के बाद शहरवासियों की बेचैनी बढ़ गयी है।जांजी से लेकर तिफरा तक..सकरी से लालखदान तक मरीजों की संख्या दिनो दिन बढ़ती जा रही है। क्षेत्र से कमोबेश हर दिन आधा दर्जन कोरोना पाजीटिव मिलने का सिलसिला जारी है। व्हीआईपी कालोनी भी इससे अछूता नहीं है। जानकारी के अनुसार  निगम इंजीनियर भी कोरोना पाजीटिव पाए जाने के बाद आईसीयू में भर्ती है। पारिजात एक्टेंशन नेहरूनगर और कस्तूरबानगर में भी मरीज मिले हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              रक्षाबंधन और ईद के बाद मरीजों की संख्या जिले में बढ़ गयी है। एक दिन पहले जिले में पुराने समेत नयी सैम्पल जांच के बाद सात अगस्त को कुल 86 मरीज सामने आए हैं। अकेले बिलासपुर क्षेत्र सीमा में कुल 28 की संख्या में कोविड-19 के मरीज दर्ज हुए हैं। 

निगम इंजीनियर कोरोना पाजीटिव

              एक दिन पहले हासिल रिपोर्ट के अनुसार निगम का एक इंजीनियर भी कोरोना पाजीटिव पाया गया है। इंजीनियर इस समय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। जानकारी देते चलें कि पिछले पांच दिनों की रिपोर्ट के अनुसार शहर के व्हीआईपी क्षेत्र में मरीजों की संख्या बढ़ गयी है।

पारिजात एक्सटेंशन, बलराम टाकीज क्षेत्र और चाटापारा राजेन्द्र नगर में मिले मरीज

            रिपोर्ट के अनुसार शहर में पाए गए मरीज ज्यादातर व्हीआईपी क्षेत्र से है। इनमें पारिजात एक्टेंशन और बलराम टाकीज क्षेत्र से एक-एक मरीज होने की जानकारी मिली है। सिंधी कालोनी में 9 मरीज मिले हैं। साईकुंज भारतीयनगर में दो मरीज होने की खबर है। तेलीपारा में एक तो जरहाभाठा गली नम्बर 2 से एक मरीज की जानकारी है। चांटापारा राजेन्द्रनगर में दो, मरीज मिले हैं।

          इसी तरह कस्तुरबानगर,मगरपारा मरार गली नम्बर 2, चांटीडीह और हेमुनगर के अलावा हाउसिंग बोर्ड कालोनी के साथ तारबाहर क्षेत्र में एक एक मरीज पाए गए हैं। जबकि कतियापारा में भी दो मरीजों की गिनती हुई है। 

ग्रामीण क्षेत्र में कहां कहा मिले कोविड-19 के मरीज

                      सात अगस्त को कोविड-19 के सर्वाधिक मरीज जिले के रिमोट और ब्लाक क्षेत्र से मिले हैं। लगरा में 12, पंधी में 21, जांजी में 6,गुड़ी ,सीपत और , मस्तूरी, रतनपुर के भेड़ीमुड़ा और भरनी में एक-एक मरीज कोरोना पाजीटिव के पाए गए हैं। 

शहर से लगे क्षेत्र और मरीजों की संख्या

                शहर से लगे क्षेत्र फरहदाखार में कुल 7 की संख्या में कोरोना पाजीटिव मरीज मिले हैं। इसके अलावा तिफरा में एक मरीज की जानकारी हुई है। खमतराई और लालखदान मं भी एक एक मरीज मिले हैं। जबकि कोनी थाना क्षेत्र के रमतला में भी कोविड का मरीज मिला है।

                              इसके अलावा कोरबा जिले के दीपिका से एक मरीज को बिलासपुर में भर्ती किया गया है।

TAGGED:
close