पकडे गए अपहरण के आरोपी…मोबाइल लेन देन को लेकर हुआ था झगड़ा

Editor
2 Min Read

CIVIL LINE THANAबिलासपुर— पुलिस ने जुलाई के पहले पखवाड़े में अपहण मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपी राजेन्द्र नगर और गोंडपारा के रहने वाले हैं। अमित ऊर्फ पुच्ची नंदवानी सिटी कोतवाली का रहने वाला है। जबकि सन्नी थारवानी सिविल लाइन क्षेत्र का निवासी है। दोनों ने चार जुलाई को मोबाइल लेन देन को लेकर आकाश अधीजा का अपहरण किया। रघुराज स्टेडियम में मारपीट के बाद घायल अवस्था में छोड़कर  फरार हो गए थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 सिविल लाइन पुलिस के अनुसार सिन्धी कालोनी निवासी आकाश के परिजनों ने शिकायत की थी कि 4 जुलाई को दोनों युवकों ने आकाश का अपहरण किया। रघुराज स्टेडियम में मारपीट की। घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। शिकायत के बाद फरार दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया।

                          पुलिस के अनुसार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी।मुखबिर की सूचना मिली कि पुच्ची और सन्नी अपने घर में छिपे हुए हैं। दोनों को घर से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान पुच्ची और सन्नी ने बताया कि आकाश से मोबाइल और पैसों को लेकर विवाद था। इसलिए उसके साथ मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

close