पदयात्राः अन्याय के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे..राजेन्द्र

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20161202-WA0019बिलासपुर— किसान नेता जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला का काफिला आज कोटा ब्लाक पहुंचा। राजेन्द्र शुक्ला पांचवे चरण के किसान यात्रा में भी ग्रामीणों से रूबरू। इस दौरान ग्रामीणों ने किसान अधिकार न्याय यात्रा में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने जगह जगह परंपरागत तरीके से किसान नेता राजेन्द्र शुक्ला का स्वागत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          राजेन्द्र शुक्ला की किसान अधिकार न्याय यात्रा का पांचवा चरण आज बेलगहना से शुरू होकर कोटा ब्लाक मुख्यालय में आमसभा के साथ खत्म हुआ। राजेन्द्र शुक्ला ने बेलगहना और कोटा आमसभा में प्रदेश और केन्द्र सरकार की रीति और नीति पर जमकर निशाना साधा। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता दाने दाने को मोहताज है। कोटा क्षेत्र का आदिवासी और किसान समाज आज भी विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर है।ना तो आदिवासी समाज का विकास हुआ और ना ही किसानों को बोनस और धान का समर्थन मूल्य ही मिला।

                              राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि मैं 12 मुद्दों को लेकर आम जनता के बीच आया हूं। तखतपुर,मस्तूरी,बेलतरा और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के  पदयात्रा के दौरान एक एक घर गया। लेकिन मुझे एक भी किसान और आदिवासी समाज का ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जो कहे कि मैं वर्तमान सरकार से खुश हूं। सभा को संबोधित करते हुए राजेन्द्र ने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन का उद्देश्य ही बना लिया हूं कि जब तक एक एक किसान के चेहरे को खुश नहीं देख लेता तब तक चैन की नींद नहीं लेने वाला हूं। उन्होने कहा गरीबों, मजदूरों,किसानों,आदिवासी और आम जनता की हक की लड़ाई के लिए हमें एक होना होगा। इसके बाद ही हमें न्याय मिलेगा।

                                              बेलगहना आम सभा को संबोधित करने के बाद राजेन्द्र शुक्ला ग्रामीणों और कांग्रेस नेताओं के साथ किसान न्याय यात्रा के लिए रवाना हुए। किसान अधिकार न्याय यात्रा बेलगहना के ग्राम सेमरिया से शुरू होकर झींगरपुर, श्रीपारा, लालपुर, कुंवारीमुड़ा होते हुए कोटा ब्लॉक मुख्यालय पहुचकर खत्म हुई। इस दौरान ग्रामीणों पदयात्रियों का ठोल ताशा और तीरकमान के साथ स्वागत किया।

                            पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों को ब्लॉक अध्यक्ष संदीप शुक्ला, प्रदेश प्रतिनिधि अरुण चौहान, प्रभारी महासचिव अनिल सिंह चौहान,  वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश चौहान, महासचिव राजेंद्र साहू, मनोहर कुर्रे, राजकुमार अंचल,अरुण त्रिवेदी, ब्लाक अध्यक्ष मस्तूरी वीरेन्द्र शर्मा, कुलवंत सिंह, आदित्य दीक्षित, बोदरी से दिवाकर दुबे, प्रदेश युंका सचिव लक्ष्मीनाथ साहू, विनय शुक्ला, संतोष गुप्ता, कमल कश्यप, माया मिश्रा, शिवा पाण्डेय, ब्रजेश दुबे, सुभाष ठाकुर, शिव यादव आदि ने भी संबोधित किया।

                  किसान अधिकार न्याय पदयात्रा ग्रामीओं के अलावा कांग्रेस नेता अशोक सूर्यवंशी, कुलवंत सिंह, नीरज सोनी, धनजंय यादव, गौरव दुबे, वादिर खान, आशीष शर्मा, मदन कहरा, सुरेश सूर्यवंशी, लम्बोदर कश्यप, अमित यादव, दिलशाद बेग, भागवत साहू, विरेन्द्र कश्यप, विजय सारथी, मो. शकूर, अनिल मसीह, देवेन्द्र कश्यप, संजू चौहान, अनिल यादव, पुत्तन दुबे, प्रकाश जायसवाल, अमित गुप्ता, गणेश कश्यप, रज्जब खान, भोला राम बैगा, शेर सिंग सिदार, दिलीप पोर्ते, संतराम पोर्ते, यशवंत पंदराम जनपद सदस्य, अर्जुन जगत, रविराज रजक, चन्द्रिका सोनी, सैमतिया बाई, इतवारिया बाई, शाम बाई, बाल कुंवर, दुर्गा बाई, मन्दाकिनी देवी, छाया बाई, शांति बाई भी शामिल थे।

close